8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान-तालिबान की मुलाकात पर अफगानिस्तान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शांति वार्ता नहीं इस कारण हुई थी मुलाकात

अफगानिस्तान सरकार ने इस मुलाकात को लेकर किया बड़ा खुलासा अमरीका-तालिबान में बंद हो चुकी है शांति वार्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 6 Oct 2019, 10:41 AM IST

shah mehmood qureshi with Taliban

काबुल। पाकिस्तान अधिकारियों ने कुछ दिन पहले तालिबानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उस वक्त यह कहा जा रहा था कि इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान ने तालिबानियों को शांति का संदेश देते हुए अमरीका के साथ शांति वार्ता दोबारा शुरू करने की बात कही है। लेकिन, अब अफगानिस्तान सरकार ने इस मुलाकात को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

दो बंधकों की रिहाई को लेकर की गई थी मीटिंग

अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि तालिबान और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच यह बैठक शांति वार्ता को दोबारा बहाल करने के लिए नहीं हुई थी। यह मीटिंग दो बंधकों की रिहाई को लेकर की गई थी। शनिवार को अफगानिस्तान के उप-विदेश मंत्री इदरीस जमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान बैठक को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमें जितना आधिकारिक तौर पर जानकारी है, अमरीका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द हो गई है और दोबारा शुरू नहीं हुई है।'

2016 में अपहरण किए गए दो बंधकों की रिहाई का मामला

जमान ने पत्रकारों से बताया, 'अभी हम यही कह सकते हैं कि इस्लामाबाद में फिलहाल जो बातचीत चल रही है वो दो अमरीकी बंधकों की रिहाई से जुड़ी थी।' हालांकि, जब उनसे उन बंधकों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि संभवत: यह मामला अमरीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों से जुड़ा हुआ है। इन्हें 2016 में काबुल से अपहरण करके लाया गया था।