scriptअफगानिस्तान: अशरफ गनी सरकार ने तीन तालिबानी कैदियों को जेल से किया रिहा | Afghanistan: Ashraf Ghani government releases three Taliban prisoners from jail | Patrika News
एशिया

अफगानिस्तान: अशरफ गनी सरकार ने तीन तालिबानी कैदियों को जेल से किया रिहा

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जून में 200 तालिबानी कैदियों के रिहाई की घोषणा की थी
दो प्रोफेसरों कि रिहाई के बदले तीनों तालिबानी कैदियों को रिहा गया है

Nov 12, 2019 / 11:06 pm

Anil Kumar

ashraf ghani

काबुल। अफगानिस्तान में सरकार और तालिबान में कई वर्षों से चल रहे संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अफगानिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तीन तालिबानी कैदियों को सशर्त रिहा कर दिया है।

अफगानिस्तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि तीन तालिबान कैदियों को रिहा किया गया है। एक प्रेस वार्ता में गनी ने कहा कि 2016 में अगवा किए गए दो पश्चिमी प्रोफेसरों को मुक्‍त करने के बदले तीन तालिबानी कैदियों को रिहा किया गया है।

200 से अधिक तालिबानी कैदी होंगे रिहा

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तालिबानियों विद्रोहियों को अंतरराष्‍ट्रीय सहयोगियों की मदद से देश के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को कुछ समय के लिए अफगान सरकार की हिरासत में बगराम जेल में रखा गया था।

अफगानिस्तान तालिबान से युद्ध हारने की स्थिति में नही है: अशरफ गनी

इससे पहले इसी साल जून 2019 में अफगानिस्‍तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की थी कि 200 से अधिक तालिबानी कैदियों को रिहा किया जाएगा। सरकार ने घोषणा की थी कि पुल-ए-चरखी जेल से 170 कैदियों को रिहा किया जाएगा।

सरकार ने जब यह फैसला लिया था तो इसे बीते दो दशकों से देश में जारी गृह युद्ध के बीच चल रही शांति वार्ता के के लिए सबसे अहम फैसला माना गया था।

Read the Latest World news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / अफगानिस्तान: अशरफ गनी सरकार ने तीन तालिबानी कैदियों को जेल से किया रिहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो