सेंट्रल बैंक के डिप्टी गर्वनर फैन यिफेई के अनुसार सेंट्रल बैंक ने 17 जनवरी से अब तक पूरे देश में 600 बिलियन युआन (करीब 6.11 लाख करोड़ रुपए) के नए नोट पूरे देश में जारी किए हैं। इनमें से 4 बिलियन युआन (करीब 28,581 करोड़ रुपए) के नए नोट सिर्फ वुहान में भेजे गए हैं। चीन का वुहान और हुबेई प्रांत कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। बैंक का कहना है कि बाजार में जारी नोट को नष्ट करना ही होगा। वहीं जनवरी के बाद जारी नोटों की अल्ट्रवायलेट किरणों से सफाई होगी फिर उन्हें 14 दिनों तक लोगों दूर रखा जाएगा। इसके बाद बाजार में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि, चीन में घातक कोरोना वायरस का कहर जारी है और यह अभी तक 1700 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।