लाहौर। पाकिस्तान के कराची में जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। शुरूआत में ऐसा लगा कि न्यूक्लियर गैस (Nuclear Gas) लीक हुई है। बाद में बताया गया कि सब्जियों के एक कंटेनर से कोई जहरीली गैस लीक हुई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गैस लीक होने के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए।