scriptहांगकांग: प्रदर्शनकारियों को कुचलने की कोशिश में चीन, लोकतंत्र समर्थक वोंग समेत तीन गिरफ्तार | Hong Kong: China attempt to crush protesters, pro-democracy Joshua Wong arrested | Patrika News
एशिया

हांगकांग: प्रदर्शनकारियों को कुचलने की कोशिश में चीन, लोकतंत्र समर्थक वोंग समेत तीन गिरफ्तार

हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी
प्रशासन ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को सप्ताह के अंत में होने वाले प्रदर्शन से पहले किया गिरफ्तार

नई दिल्लीAug 31, 2019 / 07:59 am

Anil Kumar

लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग

हांगकांग। विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच शुक्रवार को लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वोंग को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अभी पुलिस ने वोंग के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

जोशुआ वोंग के संगठन डेमोसिस्टो ने बताया कि वोंग को शुक्रवार सुबह 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्हें एक निजी कार में गिरफ्तार कर ले जाया गया। बता दें कि वोंग की गिरफ्तारी इस सप्ताह के अंत में होने वाले प्रदर्शन से ठीक पहले किया गया है।

हांगकांग में विरोध-प्रदर्शन तेज, भारत ने अपने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

डेमोसिस्टो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘गली में उन्हें अचानक एक निजी कार में धकेल कर बैठाया गया। फिलहाल उनको पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।’

1996 में जन्मे महज 22 साल के युवा जोशुआ वोंग 2014 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के बीच एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे और काफी लोकप्रिय हो गए।

अब चीनी सरकार वोंग की लोकप्रियता और बीते दो महीने से अधिक समय से विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए घबरा गई है। क्योंकि इससे पहले चीनी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रदर्शनकारी अपने आन्दोंलन को वापस ले लें, अन्यथा वह ठोस कार्रवाई करेगी।

screenshot_from_2019-08-30_11-51-05.png

हर सप्ताहांत में प्रदर्शनकारी करते हैं प्रदर्शन

बता दें कि लोकतंत्र समर्थक हर सप्ताह के अंत में चीनी सरकार के रवैये और विवादित प्रत्यर्पण बिल के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। डेमोसिस्टो नाम का संगठन इस आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। जोशुआ वोंग (22), एग्निस चो (एक लड़की) और नाथन लॉ (26) डेमोसिस्टो के 3 प्रमुख नेता हैं।

डेमोसिस्टो की सदस्य एग्निस चो किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं है। जबकि नैशनल पार्टी के संस्थापक ऐंडी चान को भी हिरासत में लिया गया है। ऐंडी चान की पार्टी को बीते साल सितंबर में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों पर चीन, ‘नहीं दोहराई जाएगी 30 साल पहले हुई तियाननमेन जैसी कार्रवाई’

चान के फेसबुक पेज के मुताबिक, गुरुवार रात को उन्हें हांगकांग इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

इससे पहले जोशुआ वोंग को जून में गिरफ्तार किया गया था और 5 सप्ताह की कैद के बाद रिहा किया गया था। वोंग को अदालत की मानहानि के आरोप में जेल भेजा गया था। वोंग का नाम अंब्रेला मूवमेंट के लिए शामिल होने पर 2018 में नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / हांगकांग: प्रदर्शनकारियों को कुचलने की कोशिश में चीन, लोकतंत्र समर्थक वोंग समेत तीन गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो