scriptथाईलैंडः नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय शख्स गिरफ्तार | Indian men arrested for minor girl rap in Thailand | Patrika News
एशिया

थाईलैंडः नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय शख्स गिरफ्तार

बेन्नूर यथीशा नाम के एक भारतीय शख्स को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप उसकी दोस्त ने ही लगाया है।

Aug 24, 2018 / 09:11 pm

mangal yadav

file pic

थाईलैंडः नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय शख्स गिरफ्तार

बैंकॉकः थाईलैंड में 28 साल के एक भारतीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेन्नूर यथीशा को जुलाई में हुई घटना के लिए गुरुवार को कलोंग तोई जिले के उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोप ने 14 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप को गलत बताया है। लड़की ने कहा कि वह आरोपी से लाइन चैट एप पर 30 जून को मिली और व्यक्ति ने उससे खाओसन रोड पर एक जुलाई को मिलने को कहा। मुलाकात के बाद यथीशा उसे अपने कमरे पर ले गया और उससे दुष्कर्म करने से पहले उसे बीयर पीने पर बाध्य किया।

आरोपी का घटना से इनकार
भारतीय ने नाबालिग से दुष्कर्म से इनकार किया और कहा कि वह सिर्फ उसे अपने कमरे पर बीयर पिलाने के लिए ले गया था। लड़की ने कहा कि वह शुरुआत में घटना के बारे में अपने परिवार को बताने से डर गई थी। इसलिए वह सुखुमवित इलाके में 3 जुलाई तक एक होटल में किराए पर रही। वह बाद में घर गई और अपने पिता को बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि यथीशा पर 15 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म करने व गैरकानूनी रूप से लड़की को उसके माता-पिता से दूर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ेंः कानून की परवाह किए बगैर बन चुका है 120 औरतों का शौहर, इस तरह से रखता है अपनी हर पत्नी का मुंह बंद
ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती
पीड़िता के अनुसार, आरोपी लड़के से उसका जान-पहचान लाइन चैट ऐप के जरिए हुई थी। दोनों काफी देर तक बात करते थे। पीड़िता का कहना है कि वह उसे सिर्फ दोस्त मानती थी इसलिए जब उसने उसे बुलाया तो चली गई। लेकिन यह पता नहीं था कि वह उसके साथ विश्वासघात करेगा।

Home / world / Asia / थाईलैंडः नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय शख्स गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो