यह संयुक्त अभ्यास रूस के चेबारकुल में 29 अगस्त तक चलेगा। इसे रूस के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की ओर से आयोजित किया गया है। चीनी मीडिया में प्रकाशित रिपोट्स के के अनुसार- अभ्यास में चीन, रूस, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिजस्तान, भारत और पाकिस्तान के कम से कम 3000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के अनुसार उजबेकिस्तान के 10 प्रतिनिधि पर्यवेक्षक की भूमिका में हैं।