scriptजापान: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुई जिंदगियां, अब तक 10 मौत; कई लापता | Japan flood and landslide damaging lives | Patrika News
एशिया

जापान: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुई जिंदगियां, अब तक 10 मौत; कई लापता

भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं कर दी गई हैं सस्पेंड
नारिता हवाई अड्डे में ही रात गुजारने को मजबूर हुए लोग

नई दिल्लीOct 26, 2019 / 01:52 pm

Kapil Tiwari

Japan flood

टोक्यो। जापान में इस वक्त भीषण बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। इसके चलते आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा रखी है। इस आपदा के चपेट में आने से मरनेवालों की संख्या 10 पहुंच गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि तीन लोग अभी भी लापता हैं। टोक्यो के दक्षिण-पूर्व में चिबा इलाके पास दो हफ्ते पहले आंधी आई थी। इसके बाद से ही इलाके में तबाही हो रही है।

भूस्खलन और बाढ़ से अब तक नौ की मौत

एक हवाई फुटेज में आपातकालीन कर्मचारियों को दो घरों से मलबे को हटाते हुए दिखाया गया था, जो कि टोक्यो के दक्षिण-पूर्व में चिबा में बह गए थे। अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इस इलाके में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक नौ की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में डूबकर मरे दो बुजुर्गों भी शामिल है।

ट्रेन सेवाएं सस्पेंड, एयरपोर्ट पर लोगों ने गुजारी रात

रिपोर्ट्स है कि भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। इसके चलते हजारों लोगों को नारिता हवाई अड्डे में ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। जापान के मौसम विभाग ने आगे भी जापान के कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ न होने का पूर्वानुमान लगाया था। इसके कारण बचाव कार्य में थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अभी भी 1800 लोग आश्रय में हैं। बताया जा रहा है कि जापान में भारी बारिश से मची तबाही के बाद वहां हालात गंभीर हैं।

Home / world / Asia / जापान: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुई जिंदगियां, अब तक 10 मौत; कई लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो