scriptSouth Japan में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, कई लोग लापता | Life affected by flood after heavy rains in South Japan | Patrika News
एशिया

South Japan में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, कई लोग लापता

HIGHLIGHTS

दक्षिणी जापान में भारी बारिश ( Heavy Rain In South Japan ) के बाद आई बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
कई लोग बाढ़ ( Flood ) से बचने और सुरक्षित निकालने जाने की प्रतीक्षा में अपने-अपने घरों की छतों पर नजर आ रहे हैं।
मूसलाधार बारिश ( Torrential Rain ) होने के बाद कुमामोतो और कागोशीमा ( Kumamoto and Kagoshima ) के दक्षिणी प्रांतों में 75,000 से ज्यादा नागरिकों को इलाका खाली कराने को कहा गया।

Jul 04, 2020 / 03:33 pm

Anil Kumar

Japan Rains

Life affected by flood after heavy rains in South Japan

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है और इस बीच हर दिन कई तरह के प्राकृतिक आपदाओं ( Natural Disasters ) से भी दुनिया के कई देशों को जूझना पड़ रहा है। इसी कड़ी में जापान भारी बारिश ( Japan Heavy Rain ) के बाद बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

शनिवार को दक्षिणी जापान ( South Japan ) में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई शहर पूरी तरह से डूब गए हैं। कई इलाकों में भूस्खलन ( Landslide ) की घटना भी सामने आई है। भारी बारिश ( Heavy Rain ) के बाद आई बाढ़ से कई लोग लापता हो चुके हैं। इसके अलावा कई लोग बाढ़ से बचने और सुरक्षित निकालने जाने की प्रतीक्षा में अपने-अपने घरों की छतों पर नजर आ रहे हैं।

जापान: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुई जिंदगियां, अब तक 10 मौत; कई लापता

बता दें कि शनिवार रातभर मूसलाधार बारिश ( Torrential Rain ) होने के बाद कुमामोतो और कागोशीमा के दक्षिणी प्रांतों में 75,000 से ज्यादा नागरिकों को इलाका खाली कराने को कहा गया। एनएचके टीवी पर दिखाई गई फुटेज में कुमा नदी ( Kuma River ) से निकल रहे मटमैले पानी में कुमामोतो के हितोयोशी के बड़े हिस्से जलमग्न दिख रहे हैं। कई गाड़ियां आधे से ज्यादा डूब गईं। घरों में कीचड़ घुस गया और बाढ़ के पानी में उखड़े हुए पेड़ों के तने नजर आ रहे थे। कई लोग दुकानों की छत पर खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में खड़े दिखे। एनएचके ने कहा कि करीब 13 लोग लापता हैं। कुमामोतो ( Kumamoto ) के अधिकारियों ने कहा कि वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7unn8j

पीएम शिंजो आबे ने कार्यबल का गठन किया

भारी बारिश के बाद बाढ़ ( Flood In Japan ) के कारण तबाही मचा है। इसके बचाव के लिए प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Prime Minister Shinzo Abe ) ने कार्यबल का गठन किया है और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रतिबद्धता जताई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ( Japan Meteorological Agency ) ने पूर्व में कुमामोतो के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इस चेतावनी का स्तर कम किया। कुमामोतो के गवर्नर इकुओ काबाशीमा ( Kumamoto Governor Ikuo Kabashima ) ने कहा कि उन्होंने ‘जापान सेल्फ डिफेंस’ बलों से मदद का आग्रह किया है।

प्रलयकारी तूफान हगिबीस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई, पीएम शिंजो आबे ने किया बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2019 में बारी बारिश के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए थे। दक्षिणी जापान में भारी बारिश ( Heavy Rain In South Japan ) के कारण कई इलाकों में लोगों के घर डूब गए थे। आपात स्थिति से निपटने के लिए 14 हजार सैनिकों को अलर्ट किया गया था।

दक्षिण-पश्चिमी शहर कागोशिमा में बारिश ( Rain in Kagoshima ) से पैदा हुए खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

Home / world / Asia / South Japan में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, कई लोग लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो