नेपाल में क्रैश हुए यूएस-बांग्लादेश प्लेन के मामले में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस हादसे का कारण पायलट की मानसिक और भावनात्मक परेशानी था। यह प्लेन नेपाल के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था, जिसमें 51 यात्रियों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- इस संबंध में रिपोर्ट का ड्राफ्ट लीक हुआ है, जिससे यह जानकारी बाहर आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह जानकारी नेपाल के जांचकर्ताओं द्वारा दी गई है।