27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: मुशर्रफ से बोले चीफ जस्टिस, लौट आइए, यहां भी हैं अच्छे डॉक्टर

जनरल मुशर्रफ साल 2016 से दुबई में रह रहे हैं। उन पर साल 2007 में संविधान निलंबित करने के लिए देशद्रोह का मामला चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:31 PM IST

mushraff

पाकिस्तान: मुशर्रफ से बोले चीफ जस्टिस, लौट आइए, यहां भी हैं अच्छे डॉक्टर

पाकिस्तान के पर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ पर राजद्रोह का हाईप्रोफाइल मामला चल रहा है। ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने तंज कसते हुए कहा है कि- लौटा आइए, पाकिस्तान में भी अच्छे डॉक्टर हैं।

बता दें, जनरल मुशर्रफ साल 2016 से दुबई में रह रहे हैं। उन पर साल 2007 में संविधान निलंबित करने के लिए देशद्रोह का मामला चल रहा है। पूर्व सेना प्रमुख मार्च 2016 में इलाज के लिए दुबई गए थे। तब से वे सुरक्षा तथा स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे रहे हैं और पाकिस्तान वापस नहीं लौट रहे हैं। चीफ जस्टिस ने यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी 2007 में मुशर्रफ की ओर से लागू राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही पीठ की अध्यक्षता के दौरान की।

ब्रिटेन में आत्महत्या रोकने के लिए बना मंत्रालय, हर साल 4500 लोग करते हैं सुसाइड

एनआरओ ने नेताओं तथा अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज विभिन्न भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले निरस्त करके इन्हें क्षमा दे दी थी, ताकि वे देश वापस लौटकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें. सुनवाई के दौरान मुशर्रफ के वकील अख्तर शाह ने पूर्व तानाशाह के देश वापसी के संबंध में जवाब सौंपा और कहा कि- ‘मैं पीठ से अपने मुवक्किल की बीमारी गोपनीय रखने का आग्रह करता हूं।’ जबकि चीफ जस्टिस ने इस पर भी कहा कि इस देश में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो इस बीमारी से ग्रस्त हैं।

खुलासा: ब्रिटेन के शाही परिवार ने प्रिंस हैरी की शादी में दिया था अजीब फरमान- ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आएं

जब मुशर्रफ के वकील ने अनुरोध किया कि- ‘यदि मुशर्रफ के लिए स्वदेश लौटना जरूरी है, तो उन्हें डॉक्टर को मिलने की आज्ञा मिलनी चाहिए और उनका नाम ‘निकास नियंत्रण सूची’ में नहीं होना चाहिए।’ इस पर, चीफ जस्टि ने आश्वासन दिया कि- ‘जनरल मुशर्रफ को पाकिस्तान लौटने दीजिए। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। किंतु मैं इस सूची से उनका नाम हटाने के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।’