27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा: ब्रिटेन के शाही परिवार ने प्रिंस हैरी की शादी में दिया था अजीब फरमान- ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आएं मेहमान

डियाने मोर्गन और डेविड बेडियल ने यह खुलासा एक रेडियो शो के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मेहमानों को टॉयलेट तक जाने की इजाजत नहीं थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 11 Oct 2018, 7:40 PM IST

prince harry

खुलासा: ब्रिटेन के शाही परिवार ने प्रिंस हैरी की शादी में दिया था अजीब फरमान- ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आएं मेहमान

ब्रिटेन का शाही परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार वे अपने अजीब फरमान के लिए चर्चा में आया है। इसी साल राजपरिवार के छोटे बेटे प्रिंस हैरी की शादी मेगन मर्केल के साथ हुई थी। शादी के बारे में मीडिया में काफी चर्चा रही। लेकिन अब नया ही खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में कॉमिक एक्ट्रेस डायने मोर्गन के हवाले से कहा गया है कि शादी में शामिल होने के लिए राज परिवार ने अजीबो-गरीब फरमान दिया था। इसके अनुसार- शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आने को कहा गया था।

एक पत्रकार के लिए अमेरिका ने सऊदी अरब को दे डाली धमकी, जानें क्या है पूरी कहानी

रिपोर्ट के अनुसार- प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में आने वाले सभी मेहमानों को डायपर पहनकर आने के लिए कहा गया था। ऐसा सुरक्षा की वजह से किया गया। मोर्गन ने दावा किया कि यह भी था कि शादी समारोह में शामिल होने पर मेहमानों को टॉयलेट जाने की भी आज्ञा नहीं थी।

बता दें, इस शादी में दुनिया भर से मेहमान शामिल हुए थे। शामिल होने वाले मेहमानों में मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम, उनकी पत्नी, हॉलीवुड के महंगे अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी जैसे लोग शामिल हुए थे। इन सबसे कहा गया था कि समारोह में आने के बाद वे टॉयलेट नहीं जाएंगे।

इजराइल: एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गई अमरीकी छात्रा, फिलिस्तीन आंदोलन के समर्थन का आरोप

डियाने मोर्गन और डेविड बेडियल ने यह खुलासा एक रेडियो शो के दौरान किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- मोर्गन ने कहा, वहां हम सबसे कहा गया था कि आप चार घंटे के लिए पूरी तरह से तैयार होकर आएं। क्योंकि समारोह के दौरान आप कहीं नहीं जा सकेंगे। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो सेनेटरी पैड पहनकर आएं।

जब मोर्गन से यह पूछा गया कि क्या पुरुषों के लिए भी यह फरमान था? इसके जवाब में उन्होंने इसका जवाब ‘हां’ में दिया। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा जॉर्ज क्लूनी जैसे शख्स के लिए भी था, तो उन्होंने कह कि यह नियम सब मेहमानों के लिए था।