6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग के दौरान भाजपा-सपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट, बंधक बनाने का आरोप

आरोप- राजनीतिक ताकत का सहारा लेते हुए उनके चार मतदाताओं को भाजपा ने उठवा लिया है और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए ले गई है
less than 1 minute read
Google source verification
up news

वोटिंग के दौरान भाजपा-सपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट, बंधक बनाने का आरोप

बलिया. जिले में सहकारी समिति के चुनाव में मतदान के दौरान सपा और भाजपा के नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद मे दोनों तरफ के नेताओं को चोटें भी आईं है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर विवाद को उकसाने का आरोप लगा रहे हैं।

बतादें कि जिला सहकारी समिति के चुनाव में सपा ने परमात्मा नंद पांडेय को भाजपा ने राजनाथ पांडेय को मैदान में उतारा था। गुरूवार को मतदान चल रहा था कि इसी बीच सपा के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय को जानकारी मिली की राजनीतिक ताकत का सहारा लेते हुए उनके चार मतदाताओं को भाजपा ने उठवा लिया है और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए ले गई है।

इस बात से नाराज होकर सपा के पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा के नेताओं से पूछताछ शुरू कर दिया और चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक षडयंत्र का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ से समर्थक भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। पूर्व मंत्री और भाजपा के जिलाध्यक्ष के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।