
मंत्री दानिश आजाद अंसारी (ANI Photo)
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बलिया में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और नेता एक-दूसरे को कमजोर करने में लगे हैं। अंसारी के मुताबिक, कांग्रेस में हर नेता दूसरे को शक की नजर से देखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में नेताओं के बीच सत्ता हासिल करने की होड़ लगी है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सत्ता की भूख से चलती है और हर नेता अपने लिए बड़ा पद हासिल करना चाहता है।
वहीं, मंत्री अनिल राजभर ने एमएलसी चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। राजभर के मुताबिक, चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रेजुएट वोटरों का समर्थन और सहयोग भी पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि 27 तारीख को वोटों की गिनती होगी। मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे, तब उनकी बात सही साबित हो जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है....
Updated on:
24 Oct 2026, 9:38 AM IST
Published on:
24 Oct 2026, 9:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.