Accident in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। दो दोस्तों ने पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दो दोस्तों को डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कर की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी।