15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काला सागर में जहाज में हुआ धमाका और लगी आग, 8 नाविक लापता

काला सागर में रोमानिया के पास एक और जहाज हादसे का शिकार हो गया है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 15, 2026

Ship catches fire

जहाज में हुआ धमाका और लगी आग (Representational Photo)

रोमानिया (Romania) के पास काला सागर (Black Sea) में एक जहाज में आज, गुरुवार, 15 अक्टूबर की सुबह धमाका हो गया और उसके बाद उसमें आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह सैन मैरिनो (San Marino) के झंडे वाला जहाज था और सुलिना से करीब 13 नॉटिकल मील (करीब 24 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में हादसे का शिकार हुआ। काला सागर में इससे पहले भी कई जहाज ड्रोन हमलों का बन चुके हैं। पिछले कुछ समय में काला सागर के पश्चिमी तट के पास इस तरह के मामलों में इजाफा हुआ है।

8 नाविक लापता

जहाज पर कुल 12 नाविक सवार थे। इनमें से 4 को बचा लिया गया है, जबकि 8 अन्य अभी भी लापता हैं। लापता नाविकों की तलाश के लिए रोमानिया ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

किस वजह से हुआ हादसा?

जहाज में धमाका और आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। ड्रोन हमले के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पास के जहाजों पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जहाज पर दो ड्रोन्स से हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि इलाके में ड्रोन्स देखे गए थे। इस हादसे के पीछे रूस (Russia) का हाथ था या नहीं, फिलहाल इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। रूस ने पहले भी काला सागर में जहाजों को निशाना बनाया है। देर रात को इस इलाके में जो ड्रोन्स देखे गए थे, वो रूस के ही थे। हालांकि रूस की तरफ से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

रोमानिया के साथ मिलकर काम करेगा बुल्गारिया

यूरोपीय परिषद शिखर सम्मेलन में पहुंचे बुल्गारिया (Bulgaria) के प्रधानमंत्री रूमेन रादेव (Rumen Radev) ने कहा है कि उनका देश, काला सागर में नागरिक जहाजों पर होने वाले ड्रोन हमलों को रोकने का प्रस्ताव रखने के लिए रोमानिया के साथ मिलकर काम करेगा। पिछले कुछ समय में काला सागर में कई नागरिक जहाज इस तरह की घटनाओं का शिकार बने हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है। इनमें से ज़्यादातर जहाज रूस की सेना के हमलों का शिकार बने।