ग्रीस (Greece) के लेस्वोस आइलैंड (Lesvos Island) पास आज, सोमवार, 19 अक्टूबर को प्रवासियों की एक नाव और ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज की जोर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक शिशु भी शामिल हैं। बचावकर्ताओं ने सभी 6 मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि लेस्वोस आइलैंड के दक्षिण में अग्रिलिया से करीब 3.5 समुद्री मील (करीब 6.48 किलोमीटर) दूर यह हादसा हुआ।