जेमिमा गोल्डस्मिथ ने ट्वीट किया कि आज 22 साल बाद, अपमान, बाधाओं व बलिदानों के बाद मेरे बेटे के पिता पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री हैं। यह दृढ़ता, विश्वास और हार को अस्वीकार करने की एक अविश्वसनीय सीख है। बधाई। उन्होंने कहा कि वह 1997 में इमरान खान के पहले चुनाव को याद करती हैं, जो 'अनुभवहीन, आदर्शवादी और राजनीतिक रूप से निष्कपट था। उन्होंने कहा कि मैं तीन महीने के सुलेमान (बेटे) के साथ लाहौर में फोन कॉल का इंतजार कर रही थी। सुलेमान को लेकर मैं पाकिस्तान भर में घूमी थी।"