scriptपाकिस्तान: धर्मांतरण का एक और मामला आया सामने, मंडप से हिन्दू लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल कराया | Pakistan: Hindu girl kidnapped from pavilion and forcibly converted to Islam | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान: धर्मांतरण का एक और मामला आया सामने, मंडप से हिन्दू लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल कराया

विवाह समारोह से लड़की का किया गया अपहरण
लड़की का जबरदस्ती कराया गया धर्म परिवर्तन

नई दिल्लीJan 27, 2020 / 08:55 pm

Anil Kumar

Hindu Girl Abducted in Pakistan

Hindu Girl Abducted in Pakistan (Symbolic Photo)

लाहौर। पाकिस्तान ( Pakistan ) से हिन्दू और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय ( Minority In Pakistan ) के लोगों के खिलाफ अत्याचार और बर्बरता की खबरें लगातार सामने आ रही है। हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन ( Forced conversion ) कराना और फिर शादी करने के कई मामले हाल के दिनों में आए हैं।

एक बार फिर से एक ऐसा ही एक हिन्दू लड़की का जबरदस्ती धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 24 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़के से करा दी गई।

पाकिस्तान: सिंध के सीएम मुराद अली का बड़ा बयान, कहा- जबरन धर्म परिवर्तन संविधान के खिलाफ

सबसे हैरानी की बात ये है कि इस लड़की की शादी हो रही थी। उसे मंडप से दिन दहाड़े अपहरण कर लिया गया और फिर दबाव डालकर इस्लाम कबूल करवाया।

मंडप से लड़की का किया अपहरण

लड़की के पिता किशोर दास ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी भारती बाई की शादी हाला शहर में होने वाली थी। इसको लेकर शादी के मंडप में समारोह चल रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश मंडप में घुस गये और भारती को जबरदस्ती उठा ले गये।

उन्होंने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि अपहरणकर्ता शाहरुख गुल अपने साथियों और पुलिस के साथ दिन दहाड़े उसकी बेटी का अपरहण कर उठा ले गया और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया। पिछले साल 1 दिसंबर को शाहरुख गुल से उसकी शादी के कागजात भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

जो कागज सामने आया था उसमें भारती का नाम बुशरा लिखा हुआ था। जमीयुत उलेमा इस्लामिया कराची ने उसकी बेटी के इस्लाम धर्म अपनाने का सर्फिटिफिकेट जारी किया था। धर्मांतरण के गवाह के तौर पर मुफ्ती अबुबकर सईदुररहमान का नाम दर्ज था।

PAK से आई सिंधी महिला बोली, ‘बेटियों का धर्म परिवर्तन करा उनसे जबरन करते शादी, हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़ते’

पहचान पत्र के कागजात पर जो जानकारी दी गई थी उसमें भारती का स्थायी पता हाला लिखा गया था, जबकि उसका अस्थायी पता कराची में गुलशन इकबाल के नाम पर था।

अपनी मर्जी से भारती ने की शादी!

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारती उर्फ बुशरा ने खुद धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह किया है। पुलिस ने बुशरा को हाला से बरामद कर कोर्ट में पेश किया। बैंक कर्मचारी भारती बाई ने दो महीने पहले मुसलमान होकर शाहरुख मेमन नाम के एक इंजीनियर से निकाह करते हुए अपना नाम बुशरा रख लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि नौकरी के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

पाकिस्तान में नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया धर्म परिवर्तन, उसके बाद जबरन किया निकाह

शादी के बाद जब भारती अपने घर लौटी तो उन्होंने अपने परिवार को ये बता नहीं बताई कि उसने शादी कर ली है। भारती की शादी तय हो चुकी थी और कल (रविवार) को उसकी शादी थी। इसको लेकर तैयारियों चल रही थी और मंडप में सारा कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच पुलिस अदालत के आदेश पर उसके घर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।

भारती ने कोर्ट को बताया कि उसने शाहरुख से स्वेच्छा से शादी की है। इस दौरान शाहरुख ने कोर्ट में निकाहनामा भी पेश किया। कोर्ट में हिंदू और मुसलमान समुदाय के प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण लड़की को सोमवार तक के लिए आश्रय गृह भेज दिया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / पाकिस्तान: धर्मांतरण का एक और मामला आया सामने, मंडप से हिन्दू लड़की का अपहरण कर जबरन इस्लाम कबूल कराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो