scriptसीमा पर तीन सैनिकों की मौत पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया | Pakistan indian deputy high commissioner summon | Patrika News
एशिया

सीमा पर तीन सैनिकों की मौत पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए
जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Aug 16, 2019 / 02:29 pm

Mohit Saxena

border
नई दिल्ली। धारा 370 को हटाए के बाद से पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी तिलमिलाहट भारतीय उच्चायोग पर उतारी है। एलओसी पर हर रोज सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को तलब कर लिया है।
जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, मलेशियाई सरकार ने पूछताछ के लिए बुलाया

https://twitter.com/ANI/status/1162249320596295682?ref_src=twsrc%5Etfw
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सूत्रों के मुताबिक सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए। इससे खीझे पाकिस्तान ने आहलूवालिया को तलब किया। बताया जा रहा सीमा पर मारे गए जवानों को लेकर पाकिस्तान ने चिंता व्यक्त की है।
पाकिस्तान कई बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है

जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया है। इसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए। वहीं सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / सीमा पर तीन सैनिकों की मौत पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो