scriptपाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, उससे तो खुद के चार सूबे संभाले नहीं जा पा रहे: शाहिद अफरीदी | Pakistan not want Kashmir, it can not handle its four states: shahid | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, उससे तो खुद के चार सूबे संभाले नहीं जा पा रहे: शाहिद अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने यह बयान लंदन में ब्रिटिश संसद में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया

नई दिल्लीNov 14, 2018 / 05:34 pm

Mohit Saxena

shahid

पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, उससे खुद के चार सूबे को तो संभाले नहीं जा पा रहे: शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद फरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। लंदन में अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, पाकिस्तान से तो खुद के चार सूबे नहीं संभल रहे। अफरीदी ने यह बयान लंदन में ब्रिटिश संसद में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया।
आईएमएफ पाकिस्तान की वित्तीय नीतियों से असंतुष्ट, कहा- कैसे सुधरेगी अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अफरीदी को कहते सुना जा सकता है,’मैं कहता हूं पाक को कश्मीर नहीं चाहिए और इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को एक आजाद मुल्क रहने दो। कम से कम इंसानियत तो जिंदा रहेगी। लोग नहीं मरेंगे। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। पाक खुद के चार सूबे नहीं संभाल पाता। सबसे बड़ी चीज इंसानियत है। लोग वहां मर रहे हैं, यह बहुत तकलीफ देता है। मरने वाला किसी भी समुदाय से ताल्लुक रखे, लेकिन यह दुखदायी है।’
खूनी खेल को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं हो रहा

इससे पहले भी अफरीदी इसी साल अप्रैल महीने में शाहिद अफरीदी ने टि्वटर पर लिखा था कि कश्मीर में मौजूदा स्थिति चिंताजनक और भयानक है। उन्‍होंने कहा कि दमनकारी शासक दृढ़ संकल्प और स्वतंत्रता की आवाज को दबाने के लिए निदोर्षों को गोली मार रहे हैं। हैरान हूं कि यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और वे इस खूनी खेल को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं करते। इसके बाद अफरीदी का काफी विरोध हुआ था। शाहिद के इस बयान के बाद उन्हे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने अफरीदी की खिंचाई भी की थी।
https://twitter.com/hashtag/Video?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / world / Asia / पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए, उससे तो खुद के चार सूबे संभाले नहीं जा पा रहे: शाहिद अफरीदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो