पाकिस्तान ने अपनी तीन शर्तो में सबसे पहली कुलभूषण जाधव से मिलने के दौरान भारतीय अधिकारियों के साथ कमरे में एक पाकिस्तानी अधिकारी की उपस्थिति की मांग की थी। दूसरा, कमरे में सीसीटीवी और तीसरा,साउंड रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी। इसका मतलब था कि पाकिस्तान के अधिकारी बातचीत के हर शब्द को सुन सकेंगे। पाकिस्तान स्पष्ट रूप से सोचता है कि यह कानूनी रूप से जरूरी है।