बता दें कि ताजा बयान पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर ने दिया है। सरवर ने अपने बयान में कहा है कि देश में सैनिक शासन लगाए जाने का कोई खतरा नहीं है। इससे दो दिन पहले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि जब भी उलेमा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते हैं, देश में सैन्य शासन लग जाता है।