बिलावल ने आगे कहा कि, 'हम लोकतंत्र को पटरी से उतारने के किसी भी कार्य का हिस्सा नहीं बनेंगे। और नाहीं ऐसा करने की किसी को इजाजत देंगे। अब लोग इस कठपुतली सरकार से तंग आ चुके हैं।' पीपीपी नेता ने कहा, 'सभी राजनीतिक दल और व्यापारी, शिक्षक, डॉक्टर और श्रमिक सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग, सरकार के कामकाज और नीतियों से नाखुश हैं। ऐसे में मुझे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं हो रहा है कि इमरान खान अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पायेंगे।'