30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ईश्वर को कहा ‘मूर्ख’, पोप ने रॉड्रिगो दुतेर्ते को बताया पागल

रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ईश्वर को मूर्ख कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दुतेर्ते के इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 26 Jun 2018, 5:08 PM IST

Rodrigo Duterte

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ईश्वर को कहा 'मूर्ख', पोप ने रॉड्रिगो दुतेर्ते को बताया पागल

मनीलाः फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ईश्वर को मूर्ख कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां बड़े पैमाने पर लोग कैथोलिक धर्म का अनुसरण करते हैं। दुतर्ते ने बाइबिल की कहानी और आदम और हव्वा को निषिद्ध फल को खाने के बाद बगीचे से बाहर फेंके जाने की कहानी की आलोचना करते हुए कहा, "यह मूर्ख ईश्वर कौन है?"। दावाओ में अपने टेलीविजन भाषण में दुतेर्ते ने बाइबिल में दर्ज आदम और हव्वा की कहानी और ईसाइयों में पाप की धारणा की आलोचना की। दुतेर्ते ने इससे पहले भी पोप की गलत शब्दों में आचोलना कर चुके हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए अपमानजनक बयान और बिना सोचे-समझे जुबानी हमलों के लिए भी जाने जाते हैं।

राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के बयान की निंदा
राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते के इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। गिरिजाघरों और कई नागरिकों ने उनकी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए स्थानीय कैथोलिक बिशप आर्तुरो बेस्टेस ने राष्ट्रपति को एक 'पागल आदमी' बताया है। कैथोलिक बिशप ने लोगों से उनके 'निंदात्मक शब्दों और तानाशाही प्रवृत्तियों' के अंत के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया है। वहीं, , राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा है कि रॉड्रिगो दुतेर्ते व्यक्तिगत विचार व्यक्त कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को है 'मानसिक रोग', मनोवैज्ञानिक इलाज की है जरुरतः यूएन

पहले भी कई बार दिया है विवादित बयान
रॉड्रिगो दुतेर्ते इससे पहले भी कई बार आपत्तिजनक बयान देकर विवादों में रहे हैं। इसी साल जनरी में उन्होंने नई दिल्ली में भी विवादित दिया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन बिजनेस फोरम को संबोधित दुतेर्ते ने इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों का संदर्भ देते हुए कहा था कि यदि आप मारे जाते हैं तो जन्‍नत में 72 हूरें आपका इंतजार कर रही होती हैं। इसके अलावा उन्होंने कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप हमारे देश निवेश करने आइये, हम आपकों 42 वर्जिन देंगे। दुतेर्ते के इस बयान की भारत समेत दुनिया भर में कड़ी निंदा हुई थी।