
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार हाई कमिश्नर जायद राद अल हुसैन ने फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को एक 'मानसिक रोगी' कहा है। जायद ने राष्ट्रपति रोड्रिगो की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। इस बात में कोई शक नहीं है कि फिलीपींस के राष्ट्रपति मानसिक तौर पर बीमार है और उन्हें मनोवैज्ञानिक इलाज की जरुरत हैं। आपको यहां बता दें कि हाल ही में दुतेर्ते की सरकार ने 600 लोगों को आतंकी घोषित किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी भी शामिल हैं और पुलिस ने 4100 से ज्यादा संदिग्ध ड्रग पैडलर को मार गिराया है। हालांकि मानवाधिकार संस्था ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि 8000 से अधिक लोगों की हत्या की गई है, जो मानवता के वसूलों के खिलाफ है।
नशीले पदार्थों की तस्करी
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने साल 2016 में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक एग्नेस कैलामर्ड ने खासतौर पर दुतेर्ते को गैरकानूनी ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए निशाने पर लिया है।
रोड्रिगो की गंदी बात
आपको बताते चलें कि पिछले साल मई में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने दुष्कर्म को लेकर बेहद गैर जिम्मेदराना बयान दिया था, जिससे काफी विवाद पैदा हो गया था। दुतेर्ते ने बयान देते हुए कहा था कि मिंडानाओ क्षेत्र में राष्ट्रपति शासन के अंतर्गत सेनाओं की तैनाती की जाए जहां सेना विद्रोही इस्लामी समूहों से लड़ रही है। उन्होंने सैन्यकर्मियों से कहा था, "यदि आपने तीन के साथ दुष्कर्म किया था, तब मैं इसे स्वीकार करूंगा, यह मुझ पर है।" इससे पहले दुतेर्ते ने साल 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को सार्वजनिक रूप से गाली दी थी जिसके बाद ओबामा ने रोड्रिगो से अपनी मुलाकात को रद्द कर दिया था।
अपने बयानों के लिए कई बार चर्चा में रहे हैं रोड्रिगो
आपको यहां बताते चलें कि दुतेर्ते ने इससे पहले कई बार अपनी गंदी बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं। साल 2016 के अप्रैल में अपने सफल राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मिशनरी कार्यकर्ता जैकली हामिल को याद करते हुए उसका मजाक उड़ाया था। दुतेर्ते जब शहर के मेयर थे तब जैकली हामिल को 1989 में फिलीपींस के एक जेल में दंगे के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आगे बोलते हुए दुतेर्ते ने कहा था कि उन्हें अफसोस है कि उस युवा महिला से दुष्कर्म करने वाले वह पहला व्यक्ति क्यों नहीं थे। हालांकि जब इस बयान को लेकर काफी किरकिरी हुई तो बाद में माफी मांगी ली थी।
Updated on:
10 Mar 2018, 4:48 PM IST
Published on:
10 Mar 2018, 4:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.