30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसियान सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस जाएंगे पीएम मोदी, ट्रंप समेत कई नेताओं से होगी बात

पीएम मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। और दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय संबंधों और व्यापार को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 11 Nov 2017, 7:54 PM IST

ASEAN, PM modi, trump, bilateral talk

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 12 पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को फिलीपींस जा रहे हैं। 12 से 14 नवंबर तक पीएम मोदी फिलीपींस में रहेंगे। इस दौरान द्वीपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद को खत्म करने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टर्नबुल, जापान के पीएम शिंजे आबे समेत कई विदेशी नेताओं से मुलाकात करेंगे और द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं पीएम मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुत्रे से भी मुलाकात करेंगे। और दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय संबंधों और व्यापार को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी को यात्रा पर जाने से पहले पीएमओ से ट्वीट किया गया कि इंडिया फिलीपींस के साथ हर तरह का सहयोग और समर्थन करने का प्रयास करेगा।

ट्रंप और मोदी की हो सकती है मुलाकात

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आसियान सम्मेलन के इतर पीएम मोदी अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो मोदी और ट्रंप की ये मुलाकात काफी अहम होगी। क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप दक्षिण एशिया के दौरे पर थे।

पीएम मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस दौरे के दौरान पीएम मोदी पिलीपींस में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय राइस रिसर्च संस्थान और महावीर फिलीपींस फाउंडेशन भी जाएंगे।


स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम
पीएम मोदी आसियान की स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि इस साल आसियान शिखर सम्मेलन भारत के लिए खास है। इस साल भारत आसियान संवाद कायम होने की 25वीं वर्षगांठ है। गौरतलब है कि भारत और आसियान करीब 30 बार वार्ता कर चुका है। वहीं सात बार मंत्रीस्तरीय बैठकें भी चुकी है। जिसमें विदेशी मामले आतंकवाद, पर्यावारण , सौर्य ऊर्जा समेत टेलीकॉम्युनिकेशन और कई मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है।