30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने को तैयार, पल-पल बढ़ता जा रहा मौत का खौफ

खतरे की आशंका को देख ज्वालामुखी के विशेषज्ञों ने लोगों से आसपास का क्षेत्र छोड़ने की अपील की और साथ ही आने वाले दिनों में विस्फोट होने की चेतावनी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 Jan 2018, 4:39 PM IST

volcano burst in Philippines

नई दिल्ली। फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने के खतरे को देखते हुए हजारों की तदाद में लोग घर छोड़कर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां ज्वालामुखी फटने के मुहाने पर है। यहां सोमवार को ज्वालामुखी के ऊपरी हिस्से को तेजी से धधकता हुआ पाया गया। खतरे की आशंका को देख ज्वालामुखी के विशेषज्ञों ने लोगों से आसपास का क्षेत्र छोड़ने की अपील की और साथ ही आने वाले दिनों में विस्फोट होने की चेतावनी भी दी। एक्सपर्ट की मानें तो चेतावनी के बाद फिलीपींस के कम से कम 12000 लोगों ने वह इलाका छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

अलर्ट जारी

वैज्ञानिकों के अनुसार ज्वालामुखीय भूकंपों और चट्टानों की सेल खिसकने से मेयोन ज्वालामुखी का शिखर पूरी तरह से हिल चुका है और खतरे की जद में है। यही नहीं वैज्ञानिकों ने ज्वालामुखी से कई बार वहां से भाप ‍का गुब्बार भी उठता देखा। लगातार बढ़ते जा रहे खतरे को भांपते हुए सिविल डिफेंस के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से ज्वालामुखी के 7 किलोमीटर के दायरे में हाई अलर्ट जारी कर वहां के लोगों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया।

धुंआ भी खतरनाक

वैज्ञानिकों की मानें तो ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा और जहरीला धुआंं लोगों के स्वाथ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। बता दें कि पिछले कुछ समय से फिलीपींस में 23 ज्वालामुखी सक्रिय हैं। जानकारों के अनुसार यहां 1991 में सबसे बड़ा व एतिहासिक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में 850 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि लाखों लोगों का आशियाना उजड़ गया था। वहीं फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकेनोलॉजी एंड सेस्मोलॉजी (पीएचआईवीओएलसीएस) ने भी ज्वालामुखी से लावा निकलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए चिंता जाहिर की है। पीएचआईवीओएलसीएस के अनुसार मनीला से 350 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित ज्वालामुखी अपेक्षाकृत उच्च सक्रियता पर है। एक्सपर्ट की मानें तो चेतावनी के बाद फिलीपींस के कम से कम 12000 लोगों ने वह इलाका छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।