24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: 6.7 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, जापान में आई सुनामी

Japan Earthquake: जापान में आज आए 6.7 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया। इस भूकंप के बाद देश के पूर्वी तटीय इलाकों सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और हचिनोहे में तो सुनामी की लहरों ने दस्तक भी दे दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Dec 12, 2025

Earthquake

Earthquake in Japan

भूकंप (Earthquake) के बढ़ते मामले एक गंभीर समस्या है जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के कई मामले आते हैं। जापान (Japan) में अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और आज फिर ऐसा ही हुआ। आज, शुक्रवार, 12 दिसंबर को जापान के हचिनोहे (Hachinohe) से 114 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 रही। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर आया। इस भूकंप की गहराई 10.7 किलोमीटर रही। भूकंप की पुष्टि जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

जापान में आई सुनामी

भूकंप के बाद जापान के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी की गई है और बताया गया है कि 1 मीटर ऊंची लहरों के आने की संभावना है। कुछ देर पहले ही हचिनोहे में 20 सेंटीमीटर सुनामी की लहरें रिकॉर्ड की गईं, जिसके बारे में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी दी। 6,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

डरकर घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप के बाद हचिनोहे और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। झटके की वजह से चीखपुकार मच गई और लोग डरकर अपने घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। कुछ घरों-इमारतों में दरारें आई हैं। कुछ वाहनों को भी भूकंप की वजह से नुकसान पहुंचा है।