
bigg boss 11
बिग बॅास 11 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। ऐसे में सभी दर्शक इस शो के विनर को जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। सभी अपने कंटेस्टेंट्स को वोट देकर अनाउंसमैंट सुनने के लिए बैताब हैं। इस वक्त हिना खान, शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और विकास गुप्ता बतौर फाइनलिस्ट जंग लड़ रहे हैं।
बता दें टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन-10 के विजेता मनवीर सिंह गुर्जर का कहना है कि वह इस रियेलिटी शो के 11वें सीजन में विकास गुप्ता को विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।
मनवीर फिल्म 'आज की अयोध्या' से बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं और फिल्म के लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह, ''बिग बॉस में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सलाम करना चाहते हैं।”
OMG! बिग बॅास 11 का FINALE हुआ CANCEL, सलमान खान की जान को खतरा...
उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि यह एक आम आदमी और मशहूर हस्तियों के बीच मुकाबला है। बिग बॉस में जो भी गया वह बड़ी हस्ती है। यह सीमा रेखा उन लोगों ने खींची है, जो बाहर बैठे हैं। बंदगी (कालरा) और अर्शी (खान) अपने आप में हस्ती हैं, लेकिन यह अब उन पर निर्भर है कि भविष्य में वह खुद को कैसे आगे बढ़ाती हैं।”
मनवीर ने कहा, ''जहां तक 'बिग बॉस' के अंतिम चार प्रतिभागियों की बात है, मुझे विकास (गुप्ता) बेहद सकारात्मक लगते हैं। मैं विकास गुप्ता की जीत के पक्ष में हूं। मैं उन्हें 'बिग बॉस' जीतते देखना चाहता हूं। मेरा मानना है कि लोगों को उन प्रतिभागियों को समर्थन देना चाहिए, जिन्हें वे पसंद करते हैं।”
खेल से आकाश डडलानी के बाहर होने के बाद 'बिग बॉस" के घर में चार प्रतिभागी पुनीत शर्मा, हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता बचे हैं।
Published on:
13 Jan 2018, 4:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.