6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार के भी जीती हिना खान! विकास को दी मात..

बिग बॉस के आखिरी टॉस्क 'विकास सिटी' में विकास की हिना के सामने एक ना चली।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jan 13, 2018

big boss 11

big boss 11

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 1 दिन बाद ग्रैंड फिनाले है। शो में अब सिर्फ 4 कंटस्टेंट बचे है। तकरीबन 100 दिनों से चले आ रहे इस शो में काफी उतार चढ़ाव रहे है जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो के आखिरी टॉस्क 'विकास सिटी' में विकास सब पर भारी पड़ गए लेकिन हिना खान पर उनकी एक नही चली।

बता दें कि शो के आखिरी टॉस्क में घर के सभी कंटस्टेंट्स को विकास का हुक्म मानना था और जो विकास का आदेश मानने से इनकार करता वो बज़र दबा के टॉस्क से बाहर हो जाता। इस टॉस्क में सबसे पहले पुनीश बाहर हुए। उन्हें विकास ने गंजा होने के लिए कहा लेकिन पुनीश ने मना कर दिया। शिल्पा भी कुछ ही देर में बाहर हो गईं। लेकिन हिना खान आखिर तक टिकी रहीं।

टॉस्क के दौरान विकास, हिना खान को मात देने के लिए एक मास्टर प्लान बनाते हैं। वो तय करते हैं कि वो हिना को उसकी कोई चीज नही बल्कि अपना पर्सनल सामान तोड़ने को देंगे। अगर हिना सामान तोड़ती हैं तो वो टीवी पर बुरी दिखेंगी और अगर नही तोड़ती हैं तो वो टॉस्क से give up कर देंगी। इस टॉस्क में तकरीबन सभी विकास की तरफ हो जाते हैं और हिना एक तरफा रहकर बाकी सभी कंटस्टेंट से मुकाबला करती हैं। जब विकास उन्हें अपना ब्रेसलेट तोड़ने को देते है तो वो पहले विकास को काफी बुरा बोलती हैं फिर टॉस्क से मना ना करके वो उसे attempt करने लगती हैं लेकिन उस दौरान वो उनका ब्रेसलेट नहीं तोड़ती। फिर विकास हिना के सामने कुशन पर अपनी मां की एक फोटो रखते हैं और कहते हैं कि आप इसको पैर से कुचल कर फाड़ दीजिए। लेकिन वो फोटो की जगह कुशन पर पांव रखती हैं।

इसके बाद विकास, पुनीश और शिल्पा के टॉस्क से बाहर जाने के बाद उनके हिस्से के 3-3 लाख रुपये तो जीत जाते हैं लेकिन हिना के गेम में आखिरी तक बने रहने के कारण विकास उनको मात नहीं दे पाते।