
big boss 11
बिग बॉस 11 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। तकरीबन 100 दिनों से चले आ रहा ये शो अब अपने आखिरी हफ्ते में हैं। शो के फिनाले में अब सिर्फ 4 कंटस्टेंट बचे है। हिना खान,शिल्पा शिन्दे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। चारों ही कंटस्टेंट शो जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
शो के आखिरी दिनों में विकास गुप्ता घर के हिटलर बन चुके हैं। शो के आखिरी टॉस्क 'विकास सिटी' में सभी विकास के orders को follow कर रहे हैं। कभी विकास शिल्पा शिन्दे को उनके पुराने किरदार 'भाबी जी' के रुप में ले आते हैं तो कभी उनसे डांस कराने लगते हैं। दरअसल ये सब हो रहा है टॉस्क की 6 लाख राशि जीतने के लिए। टॉस्क के दौरान जो भी विकास के orders को नहीं मानना चाहता है वो बज़र दबा के टॉस्क से हट सकता है जिसके बाद विकास को और 3 लाख रुपये मिल जाएंगे।
इस टॉस्क के दौरान विकास, हिना खान को मात देने के लिए एक मास्टर प्लान बनाते हैं। वो तय करते हैं कि वो हिना को उसका कोई चीज नही बल्कि अपना पर्सनल सामान तोड़ने को देंगे। अगर हिना सामान तोड़ती हैं तो वो टीवी पर बुरी दिखेंगी और अगर नहीं तोड़ती हैं तो वो टॉस्क से give up कर देंगी। इस टॉस्क में तकरीबन सभी विकास की तरफ हो जाते हैं और हिना एक तरफ लेकिन हिना अकेले ही सब पर भारी पड़ जाती हैं। जब विकास उन्हें अपना बे्रसलेट तोड़ने को देते है तो वो पहले तो विकास को काफी बुरा बोल कर उन्हें टीवी पर बुरा साबित कर देती हैं फिर टॉस्क से मना ना करके वो attempt करती है लेकिन बे्रसलेट को तोड़ती नहीं हैं। फिर विकास हिना के सामने कुशन पर को अपनी मां की एक फोटो रखते हैं और कहते है कि आप इसको पैर से कुचल कर फाड़ दीजिए। लेकिन हिना पांव तो रखती है लेकिन फोटो पर नहीं बल्कि कुशन पर।
इसके बाद विकास और शिल्पा दोनो ही हिना को मतलबी साबित करने में लग जाते हैं और कहते हैं कि कैसे उन्होंने फोटो को अपने पैर से कुचल दिया लेकिन फिर हिना बोलती हैं कि मैंने फोटो को टच भी नहींं किया। कुछ भी हो लेकिन अब शो के आखिरी हफ्तें में गेम अब ज्यादा ही दिलचस्प हो गया है देखना दिलचस्प होगा कि हिना कब तक ऐसे ही घर वालों के सामने अकेले डटे रहती हैं।
Published on:
13 Jan 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
