30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: ये क्या!! हिना के पिता ने खोला एक राज, क्या हिना ही जीतेंगी बिग बॅास का ताज ?

लेकिन उनकी लाइफ का सबसे बड़ा चैलेंज था सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो बिग बॅास 11 और अब खबर है कि हिना ने ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 13 Jan 2018, 4:25 PM IST

hina khan

hina khan

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी बहू अक्षरा यानी एक्ट्रेस हिना खान। पहली बार किसी टीवी शो में काम किया और शो ने एक इतिहास सा रच दिया। काफी वक्त तक तो लोग जानते भी नहीं थे की टीवी की अक्षरा का असली नाम हिना है। जैसा टीवी पर वो दिखी लोगों के लिए वो वैसी ही बन गई। कई साल उन्होंने इस शो को दिए, कई अवार्ड्स जीते...लेकिन हमेशा से उनका मानना था कि कुछ बचा है जो नहीं मिला। शो के कारण पॅापुलेरिटी, फैन्स का प्यार , फैम सब मिला लेकिन फिर भी कुछ अधूरा सा था।


और वो थी उनकी खुद की पहचान। लोग सिर्फ उन्हें बतौर अक्षरा जानते थे लेकिन वो असल जिंदगी में कैसी हैं कोई नहीं जानता था। इसके बाद उन्होंने एक चैलेंज लिया और शो छोड़ दिया। हिना भले ही शो से चली गईं लेकिन उन्होंने बिना ब्रेक लिए एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। नाम था- खतरों के खिलाड़ी। ये रिएलिटी शो भी इतना सफल रहा की देखते ही देखते टीआरपी में सबसे आगे आ गया। शो में हिना खान अंत तक रही और दूसरा स्थान प्राप्त किया।


लेकिन उनकी लाइफ का सबसे बड़ा चैलेंज था सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो बिग बॅास 11। इस खेल में वे कभी सच्ची दोस्त बनी तो कभी विलैन। कभी झूठ बोला तो कभी बेबाकी से सच का सामना किया। लेकिन हर टास्क और हर खेल को इमानदारी के साथ जीतोड़ मेहनत से खेला। शो के बीच लगातार लोगों ने उन्हें लेकर कड़वी और मीठी बातें कहीं। लेकिन जरा सोचिए लोगों ने उनके बारे में कितनी बातें की...इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल में वे कितनी पॅापुलर रही। उन्होंने किसी भी तरह लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।


बता दें हाल में हिना के पिता ने उनको लेकर एक खुलासा किया। एक इंटरव्यू के दौरान हिना को बताया कि,"किसी भी मां-बाप के लिए हिना से अच्छी कोई और बच्ची नहीं हो सकती और हम बहुत लकी हैं। हम मिडिल क्लास फैमिली से हैं और हमारी लाइफस्टाइल भी वैसी ही है। हिना और उसका भाई आगे पढ़ाई करना चाहते इसलिए दोनों दिल्ली चले गए।”

”बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि स्ट्रगल के दिनों में अपनी और अपने भाई की पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए हिना खान ने कॉल सेंटर में काम किया है। हिना के पिता ने बताया, 'कॉलेज के बाद हिना कॉल सेंटर में काम करती थी ताकि उन दोनों के खर्चों का बोझ मुझ पर न आ जाए। पढ़ाई के वक्त ही वह अपना और अपने भाई का खर्च उठाती थी। उसने हमारी फाइनेंशल कंडिशन पर कभी शिकायत नहीं की बल्कि उसने हमेशा हमें खुश रखने की कोशिश की है।
हमारी बेटी बेशक बेस्ट है क्योंकि जिस तरह से उसने अपने मां-बाप की देखभाल की वैसे कोई नहीं कर सकता। मुझे इतनी प्यारी बच्ची मिली है कि जीवन में और कुछ पाने की ख्वाहिश नहीं। ”

कहा जा सकता है कि हिना खान ने बतौर बेटी और बतौर एक प्रोफेश्नल एक्टर अपने सारे फर्ज निभाए हैं। उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी खूब कामयाबी हांसिल करे।