30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BOSS 11: फिनाले से पहले विकास बने हिटलर..हिना खान को नचाया अपने इशारों पर

बिग बॉस के घर में विकास बन चुके है हिटलर और घरवालों को अपने इशारों पर नचा रहें हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 13 Jan 2018, 3:10 PM IST

big boss 11 hina khan

big boss 11 hina khan

बिग बॉस 11 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। तकरीबन 100 दिनों से चले आ रहा ये शो अब अपने आखिरी हफ्ते में है। शो के फिनाले में अब सिर्फ हिना खान, शिल्पा शिन्दे, विकास गुप्ता और पुनीश ही बचे हैं। चारो ही कंटस्टेंट शो जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

बता दें कि आकाश ददलानी के घर से जाने के बाद विकास गुप्ता को एक टॉस्क के तहत घर का हिटलर बना दिया गया है। वो घर के बाकी दूसरे कंटस्टेंट को अलग -अलग काम करने के आदेश दे रहे हैं। टॉस्क का मकसद एक दूसरे को बुरा दिखाना है।

फिर से करण जौहर से भिड़ी कंगना ..बोला कुछ ऐसा कि यकीन नहीं करेंगे आप
विकास इस टॉस्क को जीतने का एक अलग ही तरीक निकालते हैं। वो हिना खान को उनकी नहीं बल्कि अपनी चीजे बर्बाद करने को देते हैं। जिसका हिना भारी विरोध करती हैं। वो विकास को चिल्ला कर कहती हैं- कि तुम ईनाम की राशि जीतने के लिए अपनी चीजे हमसे बर्बाद करा रहे हो कि टीवी पर हम सभी काफी निर्दयी दिखें और तुम हीरो बन जाओ।

सारा के बेडरुम वीडियो के बाद शाहरुख की बेटी का ये फोटो हुआ VIRAL

बता दें कि विकास पहले हिना को ब्रेसलेट तोड़ने को देते हैं फिर अपनी मम्मी की फोटो को कुचलने को देते हैं। हिना दोनों ही बार टॉस्क को पूरा कर देती हैं लेकिन टॉस्क खत्म होते ही वो अकेले में रोना शुरु कर देती है और कहती हैं कि - जाते-जाते शो के आखिरी दिन भी ये लोग मुझे रुला रहे हैं।

गौरतलब है कि हिना खान को शो का काफी मजबूत कंटस्टेंट माना जाता है। विकास को ये बात बहुत अच्छे से पता है इसलिए विकास हिना की पॉपुलैरिटी घटाने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। लेकिन ये सभी पैंतरे विकास को उलटे भी पड़ सकते हैं।