30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर से करण जौहर से भिड़ी कंगना ..बोला कुछ ऐसा कि यकीन नहीं करेंगे आप

पिछले साल कंगना रनौत ने कॉफी विद करण शो में करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप लगा दिया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 13 Jan 2018, 10:23 AM IST

kangana ranuat karan johar indias next superstar

kangana ranuat karan johar indias next superstar

आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में कंगना रनौत का नाम भी आता है। आज उनकी शोहरत किसी भी दूसरी अभिनेत्रिओं से कम नहीं है। लेकिन शोहरत और विवादों का तो गहरा नाता होता है। कुछ इसी तरह विवादों ने कभी कंगना का भी पीछा नहीं छोड़ा है। पिछले साल भी कंगना रनौत, करण जौहर को लेकर विवादों में घिर गई थी। दरअसल कंगना, करण के शो 'काफी विद करण' में आई हुई थी और वहां पर बातचीत के दौरान कंगना ने करण जौहर पर नेपोटिज्म यानि की परिवारवाद का आरोप लगा दिया और फिर उसी के बाद शो दोनों ही एक दूसरे को पार्टीओं से लेकर फंक्शनों में Avoid करने लगें।

सारा के बेडरुम वीडियो के बाद शाहरुख की बेटी का ये फोटो हुआ VIRAL

लेकिन इस लंबे विवाद के बाद दोनों का फिर से एक बार आमना-सामना हुआ। दरअसल कंगना रनौत फिर से एक बार करण के एक और शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के सेट पर बतौर गेस्ट पहुंची थी। सेट पर एक टॉस्क के दौरान सभी एक दूसरे से सवाल पूछ रहे थे कि वो एक दूसरे को कितने अच्छे से जानते है। इसी बीच कंगना से भी करण के बारे में एक सवाल पूछा गया कि - 'करण टॉक शो के दौरान मेहमानों को क्या ऑफर करते हैं?' जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि - 'करण अपने शो में मेहमानों को जहर पिलाते हैं।' हालांकि कंगना के इस जवाब के बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगे। लेकिन कंगना ने मजाक-मजाक में ही करण पर तंज मार दिया था।

फिल्मी शुक्रवार की ये हैं तीन फिल्में...जानिए कौन सी फिल्म है आपके लायक!

बता दें कि कंगना आज कल अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कंगना की ये फिल्म 27 अप्रैल 2017 को रिलीज हो रही है फिल्म के साथ कंगना को काफी उम्मीदें है। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की फिल्म 'धड़क' भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।