फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आदर्श गौरव और राधिका कोलगांवकर इसी साल जुलाई में अलग हो गए थे। हालांकि, अलग होने का फैसला तुरंत नहीं लिया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने पहले अपने रिश्ते को बचाने और उसे दोबारा ठीक करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बन पाई।