
kaalakandi mukkabaz 1921
आज का शुक्रवार कई मामलों में दिलचस्प है। आज एक या दो नहीं बल्कि 3-3 फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है सैफ अली खान की 'कालाकांडी' दूसरी है अनुराग कश्यप कि 'मुक्काबाज' और तीसरी '1920' सीरीज की फिल्म'1921' जिसमें जरीन खान अभिनय कर रही हैं। दरअसल बात ये है कि 'टाईगर जिन्दा है' के रिलीज के अब 15 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है और कुछ ही दिनों के बाद अक्षय कुमार की 'पैडमैन' और दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' रिलीज होने जा रही हैं। तो उससे पहले इस वक्त का फायदा उठाने में तीनों ही फिल्में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।
बता दें कि तीनों ही फिल्मों का जोनर एक दूसरे से एकदम हट कर है। जहां एक तरफ 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी पर आधारित फिल्म है, 'मु्क्काबाज' स्पोर्टस पर आधारित तो वहीं '1921' हॉरर फिल्म है। चलिए अब आपको बताते है तीनों ही फिल्मों का Review-
1. कालाकांडी- अक्षत वर्मा की फिल्म कालाकांडी ब्लैक कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक रात में घटी 4 कहानियों का समागम है। फिल्म को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन सेंसर बोर्ड के कट लगाए जाने के बाद फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव हो गया। अब फिल्म यू.ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो रही है।फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल,अक्षय ओबरॉय और सोबिता धूलिपला भी हैं। तो अगर आप इस बार देखना चाहते है कोई कॉमेडी फिल्म तो सैफ अली खान की इस फिल्म को देख सकते हैं।
2. मुक्काबाज- अनुराग कश्यप फिर से एक बार अपनी एक अनूठी कहानी के साथ आ गए हैं। । फिल्म की कहानी 'मुक्केबाजी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई है। इस फिल्म में मुक्केबाजी के साथ- साथ कई और तरह के सामाजिक मुद्दों को भी उठाया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी काफी रीयलिस्टिक है।
3.1921- विक्रम भट्ट की ये फिल्म की कहानी हॉरर स्टोरी पर आधारित है। बता दें कि ये फिल्म 1920 की सीरीज है। फिल्म में करण कुंद्रा, जरीन खान मुख्य किरदार में हैं। तो अगर इस बार कोई हॉरर फिल्म देखने के इच्छुक है तो आप इस फिल्म का चुनाव कर सकते हैं।
Updated on:
13 Jan 2018, 9:55 AM IST
Published on:
12 Jan 2018, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.