30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक ही दिल है काजी, कितनी बार जीतोगे’, लव गिल-स्काउट विवाद पर बोलीं काम्या पंजाबी

Kamya Punjabi Praises Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर की गेम दिनों-दिन दिलचस्प होती जा रही है। लव गिल और स्काउट ओपी के बीच के विवाद को लेकर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने रिएक्शन दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 30 Oct 2026, 6:22 PM IST

Kamya Punjabi Praises Qazi Touqeer

काम्या पंजाबी (फोटो सोर्स- Instagram/colortstv)

Kamya Punjabi Praises Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कभी घर के सदस्यों के साथ बहस को लेकर तो कभी अपनी मजेदार हरकतों से काजी शो में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने काजी तौकीर की तारीफ की है। उन्होंने काजी द्वारा स्काउट ओपी और लव गिल के बीच सुलह कराने की कोशिश को सराहा है।

काम्या पंजाबी ‘बिग बॉस 20’ को लगातार फॉलो कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काजी की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने एक बार फिर उनका दिल जीत लिया है। काम्या ने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि काजी के स्काउट और लव के साथ कई बार विवाद होने के बावजूद उन्होंने दोनों के बीच चीजें ठीक होने पर खुशी जाहिर की।

काजी तौकीर के लिए काम्या ने कही दिल की बात

काम्या पंजाबी ने काजी की तारीफ करते हुए लिखा कि आखिर उनके पास एक ही दिल है और वह उसे कितनी बार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि स्काउट और लव के साथ काजी की कई बार लड़ाई हुई, लेकिन जब उन्होंने दोनों को परेशानी में देखा और यह जाना कि उनके बीच चीजें ठीक हो गई हैं, तो काजी की खुशी और उनके लिए की गई दुआएं साफ दिख रही थीं।

काम्या ने काजी के इस व्यवहार को उनके साफ दिल का सबूत बताया। उनके मुताबिक, काजी दोनों के बीच सुलह होने से वास्तव में दिल से खुश नजर आए।

दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर हाल में काफी चर्चा हुई थी। स्काउट की गर्लफ्रेंड की ओर से दोनों के घर में करीब आने को लेकर नाराजगी जताए जाने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद काजी ने दोनों के बीच चीजें सामान्य कराने की कोशिश की।

स्काउट के गेम की भी काम्या ने की तारीफ

काम्या पंजाबी ने सिर्फ काजी की ही तारीफ नहीं की, बल्कि स्काउट के व्यवहार को भी सराहा। उन्होंने अरिश्फा खान के साथ हुई बहस को संभालने के तरीके की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने लव गिल के साथ मामले को सुलझाने और युंग डीएसए और गुल्लू के बीच हुए विवाद को समझदारी से देखने के लिए भी स्काउट की तारीफ की।

काम्या ने काजी को लेकर एक मशहूर फिल्मी डायलॉग भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था।' काम्या के मुताबिक, यह लाइन कैप्टेंसी टास्क में काजी की स्थिति पर बिल्कुल फिट बैठती है।

काम्या की इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रतिक्रियाएं वायरल हो रही हैं और फैंस काजी तौकीर के गेम को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं।

‘बिग बॉस 20’ में लगातार हो रहे विवाद

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल के एपिसोड में स्काउटओपी और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। वहीं कैप्टेंसी टास्क के दौरान युंग और गुल्लू के बीच शारीरिक झड़प भी हुई।

इस घटना के बाद युंग डीएसए ने घर के दूसरे सदस्यों पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि गुल्लू द्वारा धक्का दिए जाने के बाद किसी भी घरवाले ने उनके पक्ष में खड़े होकर उनका साथ नहीं दिया।

आने वाले एपिसोड में आसिफ खान और अमरपाली दुबे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिल सकती है। वहीं स्काउट की अरिश्फा के साथ एक बार फिर बहस होने की बात सामने आई है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में भी ‘बिग बॉस 20’ का घर विवादों और ड्रामे से भरा रहने वाला है।