scriptथाईलैंड में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू, राम जन्मभूमि न्यास बनवा रहा है मंदिर | Ram Janmabhoomi Trust is building Ram temple in thailand | Patrika News
एशिया

थाईलैंड में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू, राम जन्मभूमि न्यास बनवा रहा है मंदिर

अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण हो या ना हों लेकिन भारत से बाहर विदेश में यानीram mandir nay थाईलैंड में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। बता दें कि राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट इस मंदिर का निर्माण करा रहा है।

Aug 09, 2018 / 09:03 am

Shivani Singh

ram mandir

गाजा के हमले के जवाब में इजरायल ने 12 आतंकवादी ठिकानों को बनाया निशाना

नई दिल्ली। भारत में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति अभी भी जारी है। भक्त मंदिर निर्माण को लेकर बरसों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राम मंदिर के निर्माण का जिन लोगों को इंतजार है, उनके लिए एक अच्छी ख़बर है। दरअसल, भारत तो नहीं लेकिन थाईलैंड में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें

जानिए सिर के बालों की डकैती के पीछे चोरों की क्या थी मंशा

देश के बार विदेश में बनेगा राम मंदिर

थाईलैंड के अयोध्या यानी अयुथ्थता में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण और कोई और नहीं राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ही करा रहा है। राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने बुधवार को भूमि पूजन कर पूरे विधि विधान से मंदिर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में भले ही विचाराधीन है। लेकिन हम राम भक्तों ने मिलकर देश के बाहर विदेश में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

जल्द ही अयुथ्थता के बाद अयोध्या में बनेगा राम मंदिर

महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि थाईलैंड के अयुथ्थ्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा के इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि हम राम भक्त सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमे उम्मीद हैं कि फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा और जल्द ही अयुथ्थता के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें

दिल्ली: 13,997 करोड़ की रकम शिक्षा पर खर्च होने के बाद भी 8 लाख बच्चे स्कूली शिक्षा से हैं वंचित

भारत को विश्वगुरु के रूप में मिलेगी पहचान

जन्मेजय शरण ने कहा देश से बाहर विदेश में यानी बैंकॉक में राम मंदिर का निर्माण भारत को विश्वगुरु के रूप में पहचान दिलाएगा। मंदिर के निर्माण की वजह से भगवान राम की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भारत के बाहर भी होगा। बता दें कि बैंकॉक में राम मंदिर के निर्माण का काम चाव फ्राया नदी के किनारे कराया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और जल्द की इस पर फैसला सुना दिया जाएगा।

Home / world / Asia / थाईलैंड में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू, राम जन्मभूमि न्यास बनवा रहा है मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो