scriptजापान की लोगों की पहली पसंद बने रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सेलिब्रिटिज को भी छोड़ा पीछे | russian president putin calendar being sold in japan getting maximum popularity | Patrika News
एशिया

जापान की लोगों की पहली पसंद बने रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सेलिब्रिटिज को भी छोड़ा पीछे

जापान में पुतिन की सेलीगर झील के ठंडे पानी में गोता लगाते और जिम में समय बिताते हुई तस्वीरों वाला कैलेंडर हाथों हाथ बिक गया है।

Dec 17, 2018 / 06:51 pm

Shweta Singh

russian president putin calendar being sold in japan getting maximum popularity

जापान में धड़ल्ले से बिक रहे हैं पुतिन के कैलेंडर, टूटे बिक्री के सारे रिकॉर्ड

टोक्यो। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उनकी प्रसिद्धी विश्व के कई देशों तक फैली है। ऐसी ही एक उदाहरण जापान से सामने आया है। दरअसल जापान में पुतिन की सेलीगर झील के ठंडे पानी में गोता लगाते और जिम में समय बिताते हुई तस्वीरों वाला कैलेंडर हाथों हाथ बिक गया है।

सेलेब्रिटी की तस्वीरों वाले कैलेंडर से ज्यादा पुतिन की बिक्री

बताया जा रहा है कि इस बिक्री ने एक रिकॉर्ड बनाया है। इसने देश में तमाम सेलेब्रिटी की तस्वीरों वाले कैलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। एक अखबार में छपी सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर की बिक्री का विशेषाधिकार रखने वाली लॉफ्ट चैनस्टोर ने बताया कि रूस के 66 वर्षीय राष्ट्रपति की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान भर के स्टोर पर बिक्री के मामले में आगे है।

स्केटिंग चैंपियन युजुरू हयु का कैलेंडर तीसरे स्थान पर

पुतिन का कैलेंडर जापानी अभिनेता केई तनाका की तुलना में अधिक मशहूर हो चुका है। इसके अलावा होड़ में शामिल लोगों की बात करें तो अभिनेता तीसरे दूसरे पर हैं, वहीं बिक्री के मामले में ओलंपिक पुरुष स्केटिंग चैंपियन युजुरू हयु का कैलेंडर भी पुतिन से पीछे तीसरे स्थान पर है।

इसलिए बढ़ रही है बिक्री

जापान की एक समाचार वेबसाइट ने अनुमान लगाया कि कुछ लोग पुतिन का कैलेंडर एक तरीके से मजाक के रूप में खरीद रहे हैं जबकि अन्य को उनकी जिंदगी में वास्तविक रूप से रूचि है और वह क्रेमलिन से दूर उनकी छवि के बारे में जानना चाहते हैं।

Home / world / Asia / जापान की लोगों की पहली पसंद बने रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सेलिब्रिटिज को भी छोड़ा पीछे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो