scriptशिजों आबे लगातार तीसरी बार बने सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष | Shinzo Abe won third term as president of the ruling party | Patrika News
एशिया

शिजों आबे लगातार तीसरी बार बने सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष

शिंजो आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में जीत दर्ज की है।

नई दिल्लीSep 20, 2018 / 06:07 pm

mangal yadav

Shinzo Abe

शिजों आबे लगातार तीसरी बार बने सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल की है। यह आबे का इस पद पर तीसरा कार्यकाल है और इसका तात्कालिक असर यह भी है कि प्रधानमंत्री पद पर भी उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ गया है।स्थानीय मीडिया के अनुसार, आबे ने पार्टी नेतृत्व के इस चुनाव में अपने इकलौते प्रतिद्वंद्वी पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को आसानी से हरा दिया। उन्होंने ए Shigeru Ishibaलडीपी सांसदों के 402 वैध मतपत्रों में से 329 और प्रत्येक प्रांत में पार्टी शाखाओं को आवंटित शेष 405 वोटों में से 224 वोट हासिल किए।
ये भी पढ़ेंः जापान: बुलेट ट्रेन कर्मचारियों में ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर खौफ, कंपनी का किसी भी बदलाव से इनकार

जापान में अच्छा काम कर रहे हैं शिंजो आबे

शिजों आबे के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान जापान लगभग छह वर्षों तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा। आबे के कार्यकाल में जापान तेजी से विकास कर रहा है। आबे के कार्यकाल के तीन साल तक बढ़ने से यह संभावना पैदा हुई है कि वह जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हो सकते हैं। आबे से पहले तारो कात्सुरा जापान में सबसे अधिक समय से प्रधानमंत्री रहे थे । वे साल 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
ये भी पढ़ेंः कभी खुद आत्महत्या करने में नाकाम हुई थी यह महिला, अब लोगों को इस तरह से दिखाती है मौत का आइना

कौन हैं शिंजो आबे?

शिंजो आबे जापान के 57 वें प्रधानमंत्री हैं। वे सबसे पहले साल 2006 में प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने 12 सितंबर 2007 को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आबे 2012 के आम चुनाव में एलडीपी की भारी जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री बने।शिंजो आबे के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है।

Home / world / Asia / शिजों आबे लगातार तीसरी बार बने सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो