scriptVietnam: सुरक्षाकर्मियों पर पहाड़ी का हिस्सा गिरने से 13 की मौत, मलबे में 11 दबे | Vietnam: Many Security Personnel Dead After Landslide | Patrika News
एशिया

Vietnam: सुरक्षाकर्मियों पर पहाड़ी का हिस्सा गिरने से 13 की मौत, मलबे में 11 दबे

HIGHLIGHTS

Vietnam Landslide: बारिश के बाद भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे सुरक्षा बलों की एक टीम पर पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।
मध्य वियतनाम में बाढ़ के कारण पिछले सप्ताह से अब तक कम से कम 36 लोगों की जान जा चुकी है।

नई दिल्लीOct 16, 2020 / 11:10 pm

Anil Kumar

vietnam_landslide.jpg

Vietnam: Many Security Personnel Dead After Landslide

हनोई। वियतनाम में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर भूस्खलन ( Vietnam landslide ) की घटना सामने आई है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा बलों की टीम लगी हुई है। इस बीच सुरक्षा बलों के साथ ही एक बड़ी घटना घट गई।

दरअसल, मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे सुरक्षा बलों की एक टीम पर पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में 13 सुरक्षा बलों की मौत ( Army Personnel Killed ) हो गई, जबकि 11 अन्य मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मलबे के अंदर से केवल 8 लोग ही जिंदा बचकर बाहर निकल सके। अभी भी मलबे में कई सुरक्षाकर्मियों के दबे होने की आशंका है।

वियतनाम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत

मलबे में दबे कर्मचारियों को ढूंढने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। घटनास्थल पर खोज व बचाव कार्य के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। इस पूरे हालात पर सरकार के कई बड़े अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके इसके लिए एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया गया है। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7wvdgh

कैसे हुआ ये हादसा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के बाद कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं घटी। इन घनटाओं में फंसे लोगों की मदद के लिए राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा था। इसी कड़ी में मंगलवार को सेना के अधिकारी वन रेंजर की एक चौकी पर आराम कर रहे थे, तभी एक पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिसकी चपेट में वह चौकी आ गई।

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 4 लोग लापता

हादसा इतना भयावाह था कि उस टीम के केवल 8 सुरक्षाबलों को ही जिंदा बाहर निकाला जा सका। रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाकर्मी थुआ थिएन-ह्यू प्रांत में एक पनबिजली संयंत्र के निर्माण स्थल पर जा रहे थे। इस जगह पर हुए भूस्खलन में दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।

बता दें कि मध्य वियतनाम में बाढ़ ( Flood In Vietnam ) के कारण पिछले सप्ताह से अब तक कम से कम 36 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह के अंत में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Home / world / Asia / Vietnam: सुरक्षाकर्मियों पर पहाड़ी का हिस्सा गिरने से 13 की मौत, मलबे में 11 दबे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो