scriptGrahRashiParivartan: फरवरी में तीन ग्रहों का गोचर, बढ़ाएगा राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

GrahRashiParivartan: फरवरी में तीन ग्रहों का गोचर, बढ़ाएगा राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल

GrahRashiParivartan फरवरी में विशेष परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। तीन ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव दिखाई देगा। मंगल, बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो शनि अपनी ही राशि में अस्त होंगे। साथ ही ग्रहों के नक्षत्र का परिवर्तन और चरण के भेद का भी अनुक्रम होगा। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई देंगे। कुल मिलाकर आने वाला समय अनुकूल रहेगा।

Feb 01, 2024 / 11:58 am

Pravin Pandey

gochar.jpg

फरवरी में ग्रह गोचर का गहरा असर पड़ेगा

बुध-मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश
पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि वाणी, बुद्धि, व्यापार, कमीशन से जुड़े कामों के कारक बुध धनु राशि को छोड़कर 1 फरवरी को दोपहर 2:30 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का मकर राशि में होना व्यापारिक दृष्टिकोण से श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि मकर राशि के अधिपति शनि हैं और बुध ग्रह शनि के मित्र हैं। इस दृष्टिकोण से व्यापार में गति बढ़ेगी। नए स्टार्टअप भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे। शिक्षा पद्धति में बदलाव होगा। मंगल का भी धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में मंगल उच्च की स्थिति में आ जाते हैं। मान्यता है कि मंगल जब मकर राशि के होते हैं तो वह विशेष लाभ दिलवाते हैं। अलग-अलग प्रकार के प्रशासन में प्रयोगात्मक परिवर्तन होता है।
शनि अस्त होंगे, कानून में बड़े परिवर्तन के योग
शनि वर्तमान में कुंभ राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। शनि 12 फरवरी में अस्त होने वाले हैं। इससे नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी। जनहित के मामलों में प्रगति दिखेगी। कुछ विशेष कानून में बड़े परिवर्तन होने का योग है। इस माह बुध, मंगल, शुक्र केे नक्षत्र परिवर्तन और चरण का प्रभाव भी दिखाई देगा। 3 फरवरी को गुरु ग्रह का भरणी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश होगा। 6 फरवरी को सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा जो मौसम के परिवर्तन का संकेत है। 7 फरवरी को बुध श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेंः दस साल बाद मकर राशि में शुक्र मंगल की युति, कई राशियों को होगा बंपर लाभ

मां सरस्वती और नर्मदा की होगी आराधना


14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसके अलावा, मौनी अमावस्या, नर्मदा जयंती, गुप्त नवरात्रि और विश्वकर्मा जयंती भी रहेगी।
02 फरवरी : रामानंदाचार्य जयंती
05 फरवरी : मंगल मकर राशि प्रवेश
09 फरवरी : मौनी अमावस्या
10 फरवरी : गुप्त नवरात्र आरंभ
12 फरवरी : तिल कुंद चतुर्थी
14 फरवरी : बसंत पंचमी

16 फरवरी : नर्मदा जयंती
17 फरवरी : दुर्गा अष्टमी
18 फरवरी : गुप्त नवरात्रि
22 फरवरी : विश्वकर्मा जयंती
24 फरवरी : संत रविदास जयंती

ये भी पढ़ेंः अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं 29 फरवरी को जन्मे लोग, भाग्य देता है साथ
राशियों पर इस तरह का रहेगा असर
मेष : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ बढ़ोतरी होगी।
वृषभ : संदेह की स्थिति के साथ कार्य संपादित कर सकेंगे।
मिथुन : भ्रम की स्थिति से निकल आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
कर्क : अंतर्मन में चल रही दुविधाओं का निराकरण होगा।
सिंह : रुके कार्य में गति के साथ बढ़ोतरी होगी।
कन्या : आर्थिक पक्ष के लिए बाहरी यात्रा सफलता दे सकती है।

तुला : कुछ विशेष लोगों के माध्यम से बड़ा कार्य होने का योग।
वृश्चिक : भूमि से जुड़े मामलों में गति बढ सकती है।
धनु : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन तथा धन की प्रगति का योग।
मकर : समस्याओं का कुछ स्थानों पर निराकरण होगा।
कुंभ : राहत का अनुभव करते हुए कार्य कर सकेंगे।
मीन : पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / GrahRashiParivartan: फरवरी में तीन ग्रहों का गोचर, बढ़ाएगा राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल

ट्रेंडिंग वीडियो