scriptSurya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान

Surya Rashi Parivartan April 2024 अगला सूर्य राशि परिवर्तन 13 अप्रैल 2024 को होगा, यह सूर्य गोचर कई राशि के लोगों के लिए शुभ फल लाएगा तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आइये जानते हैं किन राशियों के लोगों को मेष राशि में सूर्य गोचर का लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Sun Transit)..

Mar 31, 2024 / 06:59 pm

Pravin Pandey

surya_rashi_parivartan.jpg

Surya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान

Surya Rashi Parivartan April 2024 वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, पिता के कारक हैं। सूर्य जिन लोगों की कुंडली में मजबूत होता है वे आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं, और यदि कुंडली में सूर्य कमजोर होते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी होती है। अब 13 अप्रैल 2024 को सूर्य फिर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आइये जानते हैं किसे होगा सूर्य गोचर का लाभ

सूर्य का मेष राशि में गोचर मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ अनबन करा सकता है। साथ ही इस समय बिजनेस पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है। इस कारण आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा विचार कर लें। कार्यस्थल पर किसी महिला या सहकर्मी से टकराव भी हो सकता है। 13 अप्रैल को सूर्य गोचर से मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। समसस्याओं से बचने के लिए सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें।

13 अप्रैल 2024 को मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन के कारण वृषभ राशि के लोग बहुत अधिक खर्च करेंगे और कुछ लोग लंबी यात्राओं पर जाएंगे। यह समय वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा। इस समय धन हानि हो सकती है, दुश्मनों से निपटने और मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। इस समय आपको कार या घर खरीदने से पहले अधिक विचार विमर्श करना चाहिए। सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सूर्य गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इस समय शनि भी मिथुन राशि को प्रभावित करेंगे, इसलिए आप धन और नौकरी के मामलों में धीमी प्रगति होगी। हालांकि काम करने पर आपको सम्मान और प्रशंसा भी मिलेगी। लेकिन लाभ की आपको चिंता रहेगी। सूर्य गोचर के दौरान नौकरी में आपको प्रमोशन या पुरस्कार मिल सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। बच्चों के साथ संघर्ष हो सकता है। यात्रा या नई संपत्ति खरीदने की भी संभावना है। शनिवार के दिन गरीब और बेघर लोगों को काले कारपेट का दान करें।
ये भी पढ़ेंः Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल को होगा महाबदलाव, मंगल गोचर से मेष से मीन तक सबके बदल जाएंगे सितारे


मेष राशि में 13 अप्रैल को आए सूर्य कर्क राशि वालों पर बड़ा असर डालेंगे। इस समय मेष राशि के लोगों को सरकार, सीनियर्स और पिता से सहयोग मिलेगा। सरकार से संबंधित क्षेत्रों या नौकरियों में काम करने वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ फलदायक है। आपकी मेहनत को बॉस से सराहना मिलेगी। हालांकि इस समय काम में आप ज्यादा समय दे सकते हैं। मेष राशि में सूर्य गोचर से नया घर या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नई नौकरी की तलाश करने वालों को लंबे इंतजार के बाद नौकरी के कुछ शानदार अवसर मिलेंगे। रविवार को सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ लाभदायक रहेगा।

सूर्य का मेष राशि में गोचर, सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला है। आध्यात्मिक गतिविधियों और लंबी यात्राओं के लिए मेष राशि में सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा है। क्योंकि इस समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल लोगों से मुलाकात हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना रहे लोग, योजना में सफल होंगे। लेकिन इस समय बॉस और पिता से बहस हो सकती है। इस समय समाज में किसी भी विवाद से बचें।

सूर्य का मेष राशि में गोचर कन्या राशि वालों का खर्च बढ़ाएगा। यात्रा में समस्या, स्वास्थ्य समस्याएं और आत्मविश्वास में कमी इस समय हो सकती है। इस समय आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो अच्छे सोच-विचार लें। कन्या राशि वाले शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इस समय लाइफ पार्टनर से अच्छा व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद आपको लाभ देगी।

13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आ जाएंगे, इसका तुला राशि वालों पर भी असर पड़ेगा। इसके चलते तुला राशि वालों के सहकर्मी, बिजनेस पार्टनर, दोस्त, जीवनसाथी से असहमति बढ़ेगी। इसलिए मेष राशि में सूर्य गोचर से कन्या राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। साथ ही तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नौकरी के नए अवसरों के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देना आपकी मुश्किल कम करेगा।
ये भी पढ़ेंः Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल को होगा महाबदलाव, मंगल गोचर से मेष से मीन तक सबके बदल जाएंगे सितारे


सूर्य गोचर अप्रैल 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ है। इस समय वृश्चिक राशि के लोगों को विभिन्न चुनौतियों से राहत मिल सकती है। इस समय आपके काम को पहचान इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की लाइफ में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के योग भी बना रहा है, जिसमें कुछ खर्च हो सकता है। शनिवार के दिन गरीबों और बुजुर्गों को खाना खिलाएं। साथ ही किसी वृद्धा आश्रम में सेवा करें।

मेष राशि में सूर्य गोचर अप्रैल 2024 धनु राशि वालों के लिए अधिक ठीक नहीं है। इस सूर्य गोचर काल में आपको अपेक्षा अनुरूप उन्नति नहीं मिलेगी। करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर असंतोष हो सकता है। हालांकि अगर आप थोड़ा धैर्य रखें तो आपको कुछ लाभ भी हो सकता है। इस समय धनु राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। साथ ही आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

सूर्य राशि परिवर्तन अप्रैल 2024 मकर राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी करेगा। इस समय कार्यस्थल पर सीनियर्स से तनाव हो सकता है और पर्सनल लाइफ में मां से अनबन हो सकती है। इस सूर्य गोचर काल में मकर राशि वाले शांति की कमी महसूस करेंगे। इस समय मां को लेकर चिंता हो सकती है। मां से बहस हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं। शुक्रवार के दिन गाय को गुड़ और ब्रेड खिलाने और रोजाना परफ्यूम रूम फ्रेशनर्स का उपयोग लाभदायक रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Tula Masik Rashifal: इस माह जीवनसाथी को नौकरी, जानें अप्रैल में आपके लिए क्या हैं संकेत


सूर्य गोचर 13 अप्रैल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस समय कुंभ राशि वालों को समाज विशेष मान सम्मान मिलेगा। आपका व्यक्तित्व निखरेगा, दूसरों से बातचीत का तरीका भी सुधरेगा। सूर्य गोचर के कारण छोटी यात्रा, आध्यात्मिक कार्य में रूचि का योग बनगेा। आप कुछ नई चीजें सीखने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने वाले हैं तो यह समय अच्छा है। मेष राशि में सूर्य गोचर अवधि में आपके आर्थिक मुद्दे भी सुलझ सकते हैं। हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं, लाभ होगा।

सूर्य गोचर मेष राशि, मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चिंतित करने वाला होगा। इस समय आपको वित्त और धन के बारे में चिंता हो सकती है। आपको दूसरों से वह समर्थन नहीं मिल रहा है जिसकी आपको आवश्यकता है। मेष राशि में सूर्य गोचर के दौरान खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। इस अवधि में मीन राशि वालों को अनावश्यक यात्राओं से भी बचना होगा। हर सोमवार और गुरुवार शिव मंदिर जाएं और प्रार्थना करें।

Home / Astrology and Spirituality / Surya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो