
मंगल का राशि परिवर्तन
पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल को 45 दिन बाद मंगलवार के दिन मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे सभी राशियों के सितारे में बदलाव आएगा। मंगल के मीन राशि में गोचर से लोग अधिक संवेदनशील और दयालु हो सकते हैं तो वहीं कुछ लोगों से किस्मत भी रूठ सकती है। आइये जानते हैं मंगल राशि परिवर्तन का किस पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर मुश्किल समय ला सकता है। मंगल के मीन राशि में प्रवेश के चलते मेष राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है। इस समय यात्रा तनाव भरी रहेगी और मानसिक शांति नहीं मिलेगी। मंगल गोचर के कारण मेष राशि वालों को धन हानि, शत्रु समस्या और स्वास्थ्य संबंधी समस्या से सतर्क रहना होगा। व्यापार में भी परेशानी आएगी। कुछ खास परिणाम नहीं मिलेगा। भाई-बहनों और मित्रों से बहस हो सकती है। क्योंकि इस समय मेष राशि वालों की वाणी में आक्रामकता रहेगी। इन सब से बजने के लिए हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और ध्यान करें।
मंगल गोचर अप्रैल 2024 वृषभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएगा। वृषभ राशि वालों को इस समय अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है, इंक्रीमेंट आदि मिल सकता है। इस समय वृष राशि वालों को पुरस्कार, प्रमोशन भी मिल सकता है। वृषभ राशि के व्यापारियों को भी लाभ होगा। समाज में वृष राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, लेकिन बच्चों के साथ संघर्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। मीन राशि में मंगल गोचर से कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं या किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय रीयल एस्टेट में निवेश को लेकर भी अच्छा है। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।
23 अप्रैल को मीन राशि में हो रहा मंगल गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस समय मिथुन राशि वालों को पिता के साथ-साथ, सरकार और नौकरी में बॉस का समर्थन मिलेगा। मंगल गोचर विशेष रूप से सरकारी नौकरी वाले लोगों या सरकार से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इस समय मिथुन राशि वाले खुद को बहुत ज्यादा काम करता पाएंगे। मंगल गोचर के दौरान मिथुन राशि वाले नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि माता और बच्चों से बहस हो सकती है। इस समय रोज रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें, लाभ मिलेगा।
कर्क राशि वालों के लिए 23 अप्रैल से हो रहा मीन राशि में मंगल गोचर धार्मिक कार्य और लंबी यात्राएं कराएगा। मंगल गोचर अप्रैल 2024 कर्क राशि वालों की पिता या मित्र से बहस करा सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें, इस समय आपकी बातचीत में बदलाव आ सकता है, आप में आक्रामकता आ सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिलने की भी संभावना है। जो लोग काफी समय से लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते थे, उनका इंतजार खत्म हो सकता है। इस समय सोमवार या गुरुवार को शिव मंदिर में पूजा करनी चाहिए।
मंगल राशि परिवर्तन अप्रैल 2024 सिंह राशि वालों के लिए चुनौती लाएगा। इस समय सिंह राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे। कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य और आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। इस समय महत्वपूर्ण फैसले से पहले सोचने विचारने की ज्यादा जरूरत होगी। शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। इससे मेडिटेशन या मंत्र जाप लाभ दे सकता है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। यह समय संपत्ति की खरीद के लिए भी अनुकूल नहीं है। आपकी बातचीत की शैली आक्रामक हो सकती है, इसलिए आपको अभी किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचने की जरूरत है। इस समय जरूरतमंदों को भोजन कराएं और हनुमान अष्टक का पाठ करें, इससे लाभ होगा।
अप्रैल 2024 में मंगल का मीन राशि में परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए चुनौती लाएगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते में खटास आएगी। बिजनेस पार्टनर और लाइफपार्टनर से मतभेद होगा। आशंका है कि आप जिन लोगों से रोज मिलते हैं उनसे विचार न मेल खाएं। कन्या राशि वाले जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन या नए अवसर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन लाल फूल और वस्त्र दान करें, लाभ होगा।
तुला राशि वालों के लिए, मंगल का मीन राशि में गोचर सकारात्मकता लाएगा। मंगल गोचर अप्रैल 2024 तुला राशि वालों को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पहचान, इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। यह अवधि आपको यात्रा कराएगी। इस समय खर्च भी बढ़ सकते है। शनिवार के दिन बुजुर्गों और गरीबों को खाना खिलाना, वृद्धाश्रम में सेवा आपको राहत दिलाएगा।
मीन राशि में मंगल गोचर वृश्चिक राशि वालों को निराश कर सकता है। मंगल राशि परिवर्तन के 23 अप्रैल से अगले 45 दिन की अवधि में वृश्चिक राशि वालों को अपनी प्रगति की गति धीमी लग सकती है। प्रोफेशनल लाइफ या करियर में ऐसा लगेगा कि कुछ खास नहीं हो रहा है। जीवन को लेकर संतुष्टि का अनुभव नहीं होगा। लेकि थोड़े समय तक धैर्य रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। राहत के लिए वृश्चिक राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
23 अप्रैल को हो रहा मंगल राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं है। इस समय मंगल राशि परिवर्तन के कारण धनु राशि वाले सीनियर्स के साथ किसी भी तरह की असहमति या संघर्ष में फंस सकते हैं। इसलिए इससे बचने की जरूरत है। धनु राशि वाले मानसिक शांति का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इस समय आपकी राशि धनु है तो माता के साथ थोड़ा सहज भाव से बात करें वर्ना परेशानी आएगी। इस समय मां या घर में किसी अन्य सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और मेडिटेशन करने का प्रयास करें। समस्या से बचने के लिए शुक्रवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। प्रतिदिन इत्र और रूम फ्रेशनर का उपयोग करें।
23 अप्रैल 2024 को हो रहा मंगल राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस समय मकर राशि वालों की सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनेगी। करिश्माई पर्सनैलिटी और बातचीत की स्किल के कारण आप सबसे अलग नजर आएंगे। इस समय छोटी यात्राएं कर सकते हैं या किसी आध्यात्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। कुछ नया सीखने में भी अपना ध्यान लगा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इसके अलावा मकर राशि वालों के आर्थिक मामले हल हो सकते हैं। सामाजिक समूह से लाभ मिल सकता है। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं, लाभ होगा।
मंगल का मीन राशि में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा बदलाव लाएगा। मंगल के मीन राशि में गोचर के कारण वित्तीय मामलों में चिंता बढ़ेगी। इस समय आप अकेला महसूस करेंगे और खास लोगों से समर्थन न मिलने का एहसास होगा। हालांकि थोड़ा धैर्य रखेंगे और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो हालात बदलेंगे। बोलचाल का तरीका थोड़ा कठोर हो सकता है जो पार्टनर, माता-पिता और टीचर्स के साथ संघर्ष का कारण बन सकता है। इसलिए आपकी राशि कुंभ है तो मंगल के मीन राशि में रहने तक जुबान पर नियंत्रण रखें। इस समय रोज हनुमान मंदिर जाकर पूजा और जरूरतमंद लोगों की सेवा आपके काम आएगी।
23 अप्रैल 2024 को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह मंगल गोचर मीन राशि वालों का पत्नी या बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ संघर्ष करा सकता है। इसलिए गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अधिक सावधान रहें। इसके अलावा इस समय किसी महिला या सहकर्मी से विवाद से बचने का प्रयास करें। मीन राशि वाले मंगल गोचर की अवधि में आत्मविश्वास से भरे और दृढ़ नजर आएंगे। इन सब से राहत के लिए हनुमान अष्टक सुनें और उसका पाठ करें।
Updated on:
26 Mar 2024 02:38 pm
Published on:
17 Mar 2024 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
