28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar: आपका भाग्‍य बदलने आ रहे शुक्र, गोचर से बदल जाएगी चार राशियों की किस्‍मत

Shukra Gochar on 31 March: होली 2024 के बाद 31 मार्च को धन वैभव दाता शुक्र फिर राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर (venus transition) से 4 राशियों को धन लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 Mar 2024, 1:15 PM IST

shukra_rashi_parivartan_31_march_2024.jpg

शुक्र राशि परिवर्तन 31 मार्च 2024


Shukra Gochar on 31 March 2024: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवताओं का गुरु तो शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है। शुक्र ग्रह धन वैभव दांपत्य जीवन आदि के कारक हैं। अब 31 मार्च में शुक्र गोचर करने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर देव गुरु की राशि मीन में होगा। इससे कई राशियों को लाभ होगा तो कई राशियों को नुकसान। आइये जानते हैं शुक्र राशि परिवर्तन से किन 4 राशियों पर धन वर्षा होगी।


31 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन के बाद मेष राशि के लोगों को वरदान जैसा शुभ फल मिलेगा। इससे मेष राशि के लोगों की आय बढ़ेगी। इन्हें पदोन्नति भी मिल सकती है। साथ ही विदेश जाने का अवसर भी मिलेगा। इस समय जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।


वृषभ राशि के लोगों के शुक्र गोचर सफलता दिलाने वाला है। इस समय कार्यक्षेत्र से जुड़ी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। इस समय वृषभ राशि वालों के लिए वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वृष राशि के कारोबारियों को भी इस समय लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Chaitra Navratri 50 मिनट का सबसे अच्छा चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त, जानें मां दुर्गा को निमंत्रण देने का शुभ समय


31 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन के कारण मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इस समय मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। इन लोगों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे। यदि आप शुक्र गोचर के समय निवेश करेंगे तो इसमें लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं।


शुक्र गोचर धनु राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इस समय धनु राशि के लोगों के मन को शांति मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। साथ ही सुख -सुविधा बढ़ेगी। धनु राशि वालों को करियर और कारोबार में भी लाभ होगा। इस समय धनु राशि वाले घर की मरम्मत भी करा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

ये भी पढ़ेंःmonthly horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें