28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth : मालामाल बना सकता है दुर्लभ योग, करवा चौथ पर पूर्ण श्रद्धा से करें 20 मि​नट का यह पाठ

Karwa Chauth : करवा चौथ पर पंच महापुरुष हंस योग जातकों को दे सकता है धन लाभ, कारोबार में मिल सकते नए अवसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Oct 2026, 5:53 PM IST

Karwa Chauth

करवा चौथ पर बन रहे धन वृद्धि के योग : AI Creative

Karwa Chauth : 29 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को जहां संकष्टी चतुर्थी पर गणेशजी की पूजा होगी वहीं करवा चौथ का पर्व भी रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह काफी खास दिन है। ज्योतिषियों और धमाचार्य बताते हैं कि इस साल करवा चौथ पर कई शुभ राजयोग बन रहे हैं। पंच महापुरुष राजयोग में शामिल हंस योग बन रहा है। इसके साथ ही करवा चौथ पर लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। इन दोनों योगों में विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। पूर्ण श्रद्धा से विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। करवा चौथ पर 20 मि​नट का यह पाठ धन संपत्ति बरसा सकता है।

करवा चौथ हर साल मनाया जाता है पर ग्रहों की स्थिति इस साल के पर्व को बहुत खास बना रही है। 29 अक्टूबर यानि गुरुवार को पड़ रहा यह त्योहार कई राजयोग लेकर आ रहा है।पंडित सोमेश परसाई के अनुसार, इस समय देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में हैं। इससे पंच महापुरुष हंस राजयोग बन रहा है।

लक्ष्मी नारायण राजयोग

करवा चौथ के दिन तुला राशि में तीन ग्रह विराजमान रहेंगे। इससे कई योगों के साथ बुध, शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में यह योग है, उनके लिए करवा चौथ का दिन काफी लाभकारी हो सकता है। उन्हें धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

विष्णुजी के आशीर्वाद से ही प्राप्त होती धन संपत्ति

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि भगवान विष्णु इस सृष्टि के संचालक हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इसी दिन करवा चौथ है, हंस योग बन रहा है और लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। ऐसे में विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने का महत्व बढ़ गया है।शास्त्रों के अनुसार विष्णु सहस्रनाम का पाठ विष्णु जी के एक हजार नामों का संकलन है। मान्यता है कि श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन सहज हो जाता है और उसके सभी पापों का नाश होता है। विशेष बात यह है कि विष्णुजी के आशीर्वाद से ही जीवन में धन संपत्ति प्राप्त होती है।