कार्तिक माह प्रारंभ हो गया है। यह श्री हरि का प्रिय माह है। कार्तिक माह में पुरुष सूक्तम पाठ का विशेष महत्व है। इससे विष्णुजी आराधना की जाती है। आस्था और पूर्ण मनोयोग से किया गया पुरुष सूक्तम का पाठ बहुत शुभ फलदायक होता है। यह साधक को धन संपत्ति दिला सकता है।