सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी किताब पढ़ने के बाद कुछ लोगों की उनके बारे में राय बदल सकती है, जबकि कुछ लोगों की राय पहले से ज्यादा नकारात्मक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों की अलग-अलग राय होती है। कुछ लोग मेरे बारे में अपनी राय बदल सकते हैं, जबकि कुछ की राय और खराब हो सकती है। जब आप किताब लिखते हैं या सार्वजनिक जीवन में होते हैं, तो ऐसा होना स्वाभाविक है। जैसा कि यहां कहा जाता है, किताब आने के बाद तमाशा होना तय है।