वहीं एक अन्य हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दोनों महीनों में सूर्य नारायण अपनी सवारी घोड़ों को आराम देने के लिए छोड़ देते हैं और संसार का काम प्रभावित न हो, इसके लिए खर (गदहा, गर्दभ) से यात्रा करते हैं, जिससे इनकी गति धीमी पड़ जाती है और इससे उनका प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए इस महीने में शुभ कार्य पर रोक रहता है। लेकिन यहां हम बताते हैं वे तीन कार्य जिसे खरमास में भूलकर भी नहीं करना चाहिए वर्ना भयंकर नुकसान झेलने पड़ते हैं।